Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार:आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी

    3 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने यह कार्रवाई महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की है। जानकारी के अनुसार, 31 मार्च को एक पिता ने कोतवाली देहात थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि नामजद आरोपियों ने उनकी बेटी को बुलाकर जबरन छेड़खानी और यौन उत्पीड़न किया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में, 3 अप्रैल को उपनिरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने गोपालपुर रेलवे पुलिया अंडरपास से नामजद आरोपी आशीष विंद पुत्र बाबूलाल विंद और अमरबहादुर सिंह चौहान पुत्र सुरेंद्र सिंह चौहान, निवासी गोपालपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौकरी न मिलने से परेशान युवक ने जान दी:गुड़गांव हो गया था ट्रांसफर, परिवार की देखभाल के लिए छोड़ दी थी जॉब
    Next Article
    पत्नी ने भाई को अयोध्या से बुलाकर पति को पिटवाया:नवाबगंज में साले ने लात-घूसों से पीटा; पैसे को लेकर दंपती में विवाद हुआ था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment