Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नकाबपोश बदमाशों ने रिटायर्ड कर्नल पर जानलेवा हमला किया:मेरठ में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, कार सवार थे दो बदमाश; हथौड़े से हमला

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कर्नल पर कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। शोर सुनकर जैसे ही लोग उस तरफ बढ़े, बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पूरा मामला किसी मुकदमे की गवाही से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने रिटायर्ड डॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पहले एक नजर डालते हैं वारदात पर डिफेंस कॉलोनी शहर की प्रमुख पॉश कॉलोनी में से एक है। यहां रिटायर्ड कर्नल सुरेंद्र पाल सिंह पुत्र स्वर्गीय आरएन सिंह रहते हैं। बुधवार को वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान कर सवार दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर वहां से गुजर रहे लोग उस तरफ दौड़े। इसके बाद दोनों बदमाश जान से मारने की धमकी देकर अपनी कार से भाग निकले। दोनों बदमाश अपने चेहरे पर सफेद कपड़ा लपेटे हुए थे, ताकि कोई पहचान ना पाए। कार से उतरते ही उन्होंने सफेद रंग का कपड़ा रिटायर्ड कर्नल के गले में डाला और उन्हें जमीन पर गिरा लिया। एक हमलावर ने हाथ में लिए हथौड़े से उनके पैरों पर वार करने शुरू कर दिए। सिर पर वार करने का प्रयास किया, लेकिन रिटायर्ड कर्नल ने उसे रोक लिया। इस हमले में वह घायल हो गए। गवाही को लेकर किया गया हमला रिटायर्ड कर्नल सुरेंद्र पाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उन पर हमला एक मुकदमे की गवाही को लेकर किया गया है। क्योंकि एक हमलावर उन पर इसी पर बोलते हुए हमला कर रहा था। दोनों के चेहरे पर कपड़ा ढका था, जिस कारण वह उनके चेहरे देख नहीं पाए। लेकिन अगर वह सामने आकर खड़े हो जाएंगे तो उनकी आवाज से होने जरूर पहचान लेंगे। पूरी रेकी के बाद किया गया हमला रिटायर्ड कर्नल पर यह हमला पूरी रेकी के बाद किया गया है। हमलावर यह जानते थे की सुरेंद्र पाल सिंह कितने बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं। संभवत: वह पहले ही घात लगाकर बैठे हुए थे। जैसे ही उन्होंने सुरेंद्र पाल सिंह को सुनसान जगह पर देखा, उन्हें गिरा लिया और उन पर हमला कर दिया। कर में तीन हमलावर मौजूद थे। एक ड्राइवर सीट पर बैठा रहा ताकि भागते वक्त देरी ना लगे। जल्द खबर अपडेट होगी...
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में मानदेय घोटाला, 4 लिपिक सस्पेंड:48 पुलिसकर्मियों को छुट्‌टी में भी मिला, अब वेतन से होगी वसूली
    Next Article
    मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने 'स्कूल चलो अभियान' का मोर्चा संभाला:मुजफ्फरनगर की झुग्गी-झोपड़ियों में बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment