Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम जनसुनवाई में 18 शिकायतें दर्ज:एक समस्या का मौके पर हुआ निस्तारण

    2 hours ago

    1

    0

    मंगलवार को भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें नगर आयुक्त जग प्रवेश ने स्वयं उपस्थित होकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में वृंदावन जोनल कार्यालय में अपर नगर आयुक्त सी.पी. पाठक और सिटी जोन में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने जनसुनवाई की। तीनों जोनों में आयोजित इस जनसुनवाई में नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। भूतेश्वर जोन में कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें अतिक्रमण की 4, सफाई की 1, स्ट्रीट लाइट की 1, राजस्व की 2 और रैंप निर्माण से संबंधित 1 शिकायत शामिल थी। इनमें से स्ट्रीट लाइट से संबंधित एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वृंदावन जोन में 5 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें निर्माण कार्य, संपत्ति विवाद और जलकल से जुड़ी समस्याएं प्रमुख थीं। सिटी जोन में कुल 4 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सफाई की 1 और सड़क निर्माण से संबंधित 3 शिकायतें थीं। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, कल्पना सिंह चौहान, अनुज कौशिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी शुरू:15 मई के बाद होने वाले वर्ग के लिए संगठन प्रभारी ने की बैठक
    Next Article
    मिसाइल अटैक से दुबई में फंसीं अमीषा पटेल:हमले के बाद एयरस्पेस बंद हुआ तो फ्लाइट मस्कट डायवर्ट हुई, एक्ट्रेस बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment