Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी शुरू:15 मई के बाद होने वाले वर्ग के लिए संगठन प्रभारी ने की बैठक

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में मंगलवार को भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला कार्य समिति की पहली बैठक संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 15 मई के बाद होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे और जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी व कन्नौज के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने प्रशिक्षण वर्ग से संबंधित विषयों पर जानकारी दी। कन्नौज के पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी नरेंद्र राजपूत ने बताया कि भाजपा एक संगठन आधारित दल है, जो विचारधारा और सिद्धांतों के आधार पर समाज सेवा करती है। यह वंशवाद और परिवारवाद से दूर रहकर कार्यकर्ता आधारित संगठन का निर्माण करती है, जिसका लक्ष्य राष्ट्र को सशक्त और समृद्ध बनाना है। उन्होंने बताया कि जिला कमेटी की घोषणा के बाद नए पदाधिकारियों को संगठन में संस्कारवान बनाने के लिए ऐसे प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाते हैं, जहाँ उन्हें सीखने का अवसर मिलता है। बैठक में बताया गया कि मंडलों में प्रवासी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के बाद वे अपने-अपने चयनित मंडलों में प्रवास कर मंडल कार्य समिति की बैठकें करेंगे। ये सभी बैठकें 7 मई तक संपन्न की जाएंगी। साथ ही, मंडलों के आगठित बूथों का गठन सुनिश्चित करना होगा। मंडल की बैठक में शक्ति केंद्र का प्रभारी मंडल का पदाधिकारी बनेगा। इन मंडल बैठकों के बाद ही जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशिक्षण वर्ग में संपूर्ण जिला कार्य समिति, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी प्रकोष्ठों के संयोजक व सह-संयोजक, क्षेत्रीय व राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी पूर्व जिलाध्यक्ष और सभी जिला सहकारी पदाधिकारी (क्रय-विक्रय सहित) अपेक्षित रहेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में ऑनलाइन पंजीकरण सरल ऐप के माध्यम से अनिवार्य होगा, जिसके लिए प्रत्येक प्रतिभागी को 200 रुपये शुल्क जमा करना होगा। प्रशिक्षण स्थल पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी और एक दिन का रात्रि प्रवास अनिवार्य होगा। बंगाल और असम में ऐतिहासिक प्रदर्शन जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने बताया भारतीय जनता पार्टी का संगठन सबसे मजबूत है। संगठन के बलबूते पर पार्टी ने बंगाल और असम में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए बहुमत की सरकार बनाई है। 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी संगठन के आधार पर लड़ेगी। इसलिए संगठन को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के विचारधारा नीति सिद्धांत एवं केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों की उपलब्धियां की जानकारी दी जाएगी। जिले के पदाधिकारी ही मंडल के प्रभारी होंगे और मंडल के पदाधिकारी ही शक्ति केंद्र के प्रभारी होंगे। हमने नारा दिया था जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है। उसे कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने किया लेकिन उसके बाद एक मजबूत संगठन के आधार पर जहां पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ। वहां पर भी भगवा लहराने का कार्य किया गया। भाजपा 2027 का विधानसभा का चुनाव तीसरी बार जीतेगी। जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा जिला कार्य समिति की बैठक महत्वपूर्ण होती है। मंडल के प्रवासी मंडल अध्यक्षों के साथ सहयोग करके मंडल कार्य समिति के सत्यापन का कार्य करेंगे।बूथ सत्यापन का कार्य साथ ही किया जाएगा। सभी मंडलों में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं,वरिष्ठ में पूर्व पदाधिकारियों लोकतंत्र सेनानियों की सूची जिले को उपलब्ध कराए। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित ने किया। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत,अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार,आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक वीरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री गोपाल राठौड़ जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह अनुराग दुबे अभिषेक बाथम वीरेंद्र कठेरिया महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक मीरा सिंह जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे हिना दवे ममता सक्सेना हेमचंद्र राजपूत पूर्व जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी कार्यालय प्रभारी संजय सिंह, कृष्ण मुरारी राजपूत, जिला आईटी संयोजक रजनीश मिश्रा, अभिषेक बाजपेई, अनुराग सिंह, शिव मोहन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन:कैंट बिजली घर पर योजना वापस लेने की मांग
    Next Article
    नगर निगम जनसुनवाई में 18 शिकायतें दर्ज:एक समस्या का मौके पर हुआ निस्तारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment