Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में विवाद में तीन ने किशोर को पीटा VIDEO:कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो, वायरल किया, जान से मारने की धमकी, एक गिरफ्तार

    2 hours ago

    2

    0

    आपसी विवाद में नशे में तीन युवकों ने एक किशोर को मामूरा के एक पीजी में शनिवार देर रात को डंडे से पीटा। किशोर के मदद मांगने पर भी दो युवक किशोर को पीटते रहे, जबकि तीसरा युवक वीडियो बनाता रहा। लहूलुहान होने पर भी आरोपित नहीं माने। आरोपितों ने किशोर के कपड़े भी उतरवाए। करीब 10 मिनट पीटने के बाद दोस्तों के आने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। दोस्तों ने पीड़ित का उपचार कराया। आठवीं का छात्र है पीड़ित फेज तीन थाने में पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामूरा गांव रहने वाला एक किशोर आठवीं कक्षा में पढ़ता है। वह पड़ोस के पीजी में देखभाल का भी काम करता है। उसके एक दोस्त का शनिवार को जन्मदिन था। किशोर ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर पीजी में जन्मदिन मनाया। किशोर पीजी में रात करीब तीन बजे आराम कर रहा था। तीन युवकों ने मिलकर पीटा जबकि तीन दोस्त चाौथे दोस्त को गिझौड़ गांव छोड़ने चले गए थे। इसी बीच मामूरा के रहने वाले विनेश, वंश, कृष्णा नाम के युवक गलत इरादे से पीजी में आ धमके। आवाज सुनकर किशोर ने टोका तो तीनों नाराज हो गए। दो युवकों ने किशोर को गैस के पाइप और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। सिर व कान के पास डंडे लगने से किशोर लहूलुहान हो गया। पिता ने की शिकायत किशोर के पिता ने बताया दोस्त के माध्यम से घटना का पता चला। दोस्त के मुताबिक तीनों आरोपित चोरी भी करते हैं। डीसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित के दोस्त की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर में संरक्षित होगी दुनियाभर की रामायण पांडुलिपियों:दुर्लभ हस्तलिपियों के संरक्षण की तैयारी, दिल्ली में पहली बैठक आज
    Next Article
    दिल्ली एयरपोर्ट से 15 फ्लाइट डायवर्ट:खराब मौसम का असर, लखनऊ में भी लो विजिबिलिटी से एयर ट्रैफिक प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment