Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी:परिसर की ली गई तलाशी,नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

    3 hours ago

    1

    0

    नोएडा में सोमवार को स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ये धमकी स्कूल को ईमेल के जरिए दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिसर की तलाशी ली। वहां पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि धमकी भरे मेल के स्रोत का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि मेल कहां से भेजा गया। सेक्टर-62 स्थित फादर एंजल स्कूल को भी इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल मिला। मेल मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अभिभावकों को ई-मेल भेजकर जल्द से जल्द बच्चों को स्कूल से वापस ले जाने के लिए कहा। सूचना मिलते ही कई अभिभावक स्कूल पहुंच गए और अपने बच्चों को घर ले गए। सूचना के बाद थाना सेक्टर-58 पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कूल परिसर को घेरकर पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। कक्षाओं, पार्किंग, मैदान और स्कूल भवन के सभी हिस्सों की बारीकी से जांच की गई। सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसर में आने-जाने वाले रास्तों की भी जांच की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सर्च अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि एहतियात के तौर पर जांच प्रक्रिया जारी रखी गई है और मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे: सदर तहसील में सबसे अधिक जमीन अधिग्रहण:17 गांवों की 308 हेक्टेयर जमीन, 1510 किसानों से अधिग्रहित होगी
    Next Article
    संभल में अधेड़ की रोडवेज बस से कुचलकर मौत:बदायूं से दसवां संस्कार कर लौटते समय हुआ हादसा, इलाज को दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment