Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में एलिवेटेड पर मारपीट का वीडियो:बीच-बचाव करने आई लड़की ने भी जड़ा थप्पड़,वाहन चालकों के लिए बन रहे खतरा

    1 hour ago

    1

    0

    भंगेल एलिवेटेड रोड पर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब एक मिनट के वीडियो में तीन लड़के और तीन लड़कियां सड़क पर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में शुरुआत में दो लड़के आपस में किसी बात को लेकर झगड़ते नजर आते हैं। दोनों के बीच धक्का-मुक्की के बाद मारपीट शुरू हो जाती है। दोनों एक-दूसरे पर हाथ चलाते दिखाई दे रहे हैं। झगड़ा होता देख एक लड़की दोनों के बीच पहुंचकर मामला शांत कराने की कोशिश करती है। इसी दौरान वह भी एक लड़के को थप्पड़ मारती दिखाई देती है। कुछ देर तक मौके पर इसी तरह विवाद और मारपीट चलती रहती है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से बना लिया। बाद में इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। वीडियो को नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड का बताया जा रहा है। एलिवेटेड रोड का बताया वीडियो वीडियो में खास बात यह है कि जिस जगह युवक-युवतियों के बीच मारपीट हो रही है, उसी एलिवेटेड रोड पर लगातार वाहन भी गुजर रहे हैं। ऐसे में सड़क पर झगड़ा करना दूसरे वाहन चालकों के लिए भी खतरा बन सकता था। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने नोएडा पुलिस को टैग किया है। लोगों ने मामले की जांच कर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कर रही जांच पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो कब का है और इसमें शामिल युवक-युवतियां कौन हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहम्मद शमी के भाई और महिला की चैट सामने आई:शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, गाजियाबाद ट्रांसफर हुआ केस
    Next Article
    सांसद चंद्रशेखर आजाद पर हमले के विरोध में आज प्रदर्शन:कमिश्नरी पार्क से DM कार्यालय तक निकलेगा मार्च, ज्ञापन सौंपेंगे कार्यकर्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment