Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहम्मद शमी के भाई और महिला की चैट सामने आई:शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, गाजियाबाद ट्रांसफर हुआ केस

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मो. कैफ के खिलाफ दर्ज मुकदमा गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने ट्रांसफर कर दिया गया है। महिला ने कैफ पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। दोनों के बीच हुई चैट भी सामने आई है। आशियाना पुलिस की शुरुआती जांच में घटनास्थल इंदिरापुरम क्षेत्र में मिला। इसके बाद केस संबंधित थाने भेज दिया गया। अब गाजियाबाद पुलिस मामले की जांच करेगी। पढ़िए चैट में क्या लिखा है… कैफ और महिला के बीच हुई बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट सामने आए हैं। इनमें दोनों के बीच हुई बातचीत दिखाई दे रही है। घटनास्थल इंदिरापुरम में मिला आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र राय ने बताया कि महिला को बयान दर्ज कराने के लिए दो दिन से थाने बुलाया जा रहा था। लेकिन वह थाने नहीं पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत में बताए गए घटनाक्रम और स्थानों की जांच की। इसमें पता चला कि जिस जगह घटना होने का आरोप है, वह इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में आती है। इसके बाद मुकदमा ट्रांसफर कर दिया गया। आज FIR कॉपी लेने लखनऊ आएगी पुलिस उपायुक्त मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि महिला की तहरीर में घटनास्थल स्पष्ट नहीं था। इसी वजह से उसे नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने की तैयारी की जा रही थी। जांच के दौरान घटना की जगह गाजियाबाद के इंदिरापुरम में होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद मुकदमा वहां भेज दिया गया। मुकदमा गाजियाबाद भेजे जाने के बाद अब इंदिरापुरम पुलिस महिला के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाएगी। पीड़िता बुधवार को आशियाना थाने से दर्ज मुकदमे की एफआईआर की कॉपी लेने पहुंचेगी। 2020 में एनसीआर में हुई थी मुलाकात आशियाना निवासी महिला ने 31 अगस्त को मो. कैफ के खिलाफ शिकायत की थी। महिला के मुताबिक, वर्ष 2020 में एनसीआर में रहने के दौरान उसकी कैफ से मुलाकात हुई थी। उस समय वह पति से तलाक के बाद बेटे के साथ रह रही थी। दोनों की बातचीत बढ़ी तो कैफ ने उससे शादी करने का भरोसा दिया। महिला का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर उसके साथ यौन संबंध बनाए गए। ………… ये खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर मो. शमी के भाई पर रेप की FIR दर्ज:लखनऊ में महिला बोली- शादी का वादा किया, नौकरी भी छुड़वाई लखनऊ के आशियाना थाने में क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर रविवार देर रात रेप की FIR दर्ज हुई है। एक तलाकशुदा महिला ने उन पर शादी का वादा करके कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। उसने कहा था-मोहम्मद कैफ ने मुझसे शादी का वादा करके कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शादी का भरोसा मिलने पर मैंने अपनी नौकरी तक छोड़ दी। मैं जब भी शादी की बात करती तो मुझे बुलाता और फिर से शारीरिक संबंध बनाता। अब मैं न्याय के लिए लड़ रही हूं। वह अपनी पहुंच और ओहदे से मेरी आवाज को दबा नहीं सकता। महिला ने दैनिक भास्कर को बताया- मैंने रिलेशन में आने से पहले स्पष्ट किया था कि तलाकशुदा हूं और एक बेटा भी है। इस पर मोहम्मद कैफ ने कहा था कि तुम्हारे अतीत और बेटे से कोई आपत्ति नहीं है। मैं तुम्हीं से शादी करूंगा। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में गणेश उत्सव की धूम:कमालगंज में निकलीं गणेश-हनुमान और राधा-कृष्ण की झांकियां
    Next Article
    नोएडा में एलिवेटेड पर मारपीट का वीडियो:बीच-बचाव करने आई लड़की ने भी जड़ा थप्पड़,वाहन चालकों के लिए बन रहे खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment