Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग ने दुकान से 40 हजार रुपये चुराए:मुजफ्फरनगर में बुर्का पहनीं महिला के साथ आया किशोर, वारदात CCTV में कैद

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग द्वारा चोरी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक चूड़ियों की दुकान पर आए किशोर ने मौका पाकर थैले से करीब 40 हजार रुपये चुरा लिए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना पुराने स्टेट बैंक के पास स्थित एक चूड़ियों की दुकान की है। बताया जा रहा है कि एक नाबालिग किशोर अपनी बुर्कानशीं मां के साथ दुकान पर पहुंचा था। इसी दौरान उसने बड़े ही शातिराना और बेखौफ अंदाज में दुकान पर खड़े एक युवक के थैले से 40 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद किशोर और उसकी मां बिना किसी संदेह के वहां से निकल गए। पीड़ित को जब तक चोरी का पता चला, तब तक दोनों मौके से फरार हो चुके थे। दुकान संचालक ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो वे सब देखकर हैरान रह गए। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से और कितनी सफाई के साथ किशोर ने मौका देखकर पैसे निकाले और फिर आराम से दुकान से बाहर निकल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी किशोर और उसके साथ आई महिला की पहचान करने में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने आसपास के व्यापारियों में भी चिंता बढ़ा दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाभी ने गंगाजल लेकर कमस खाई, प्रेमी ने गला रेता:रिश्ता तोड़ने पर वारदात की; गोरखपुर में देवर ने समझाने के लिए बुलाया था
    Next Article
    कांवड़ियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा विधायक- पूर्व मंत्री पर आरोप:MP-MLA कोर्ट में 13 अप्रैल को सुनवाई, कांग्रेस सांसद मामले में भी बयान दर्ज होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment