Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:मिर्जापुर पुलिस ने प्रयागराज के युवक को जेल भेजा

    2 hours ago

    2

    0

    मिर्जापु पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रयागराज निवासी विशाल चौहान को मुखबिर की सूचना पर 2 अप्रैल को चतुर्भुजपुर मोड़ से पकड़ा गया। आरोपी को भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। यह मामला पीड़िता के भाई की तहरीर पर 23 दिसंबर 2023 को दर्ज किया गया था। तहरीर में बताया गया था कि प्रयागराज के कुड़की अतरी अमिलिया, थाना मेजा निवासी विशाल चौहान पुत्र राजाराम चौहान ने उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। आरोपी के परिजनों द्वारा विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इस शिकायत के आधार पर चुनार थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मनीष मिश्र और क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस ने पहले ही अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया था। पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई की। उन्होंने आरोपी विशाल चौहान को चतुर्भुजपुर मोड़ स्थित फनलैंड वाटर पार्क के पास से गिरफ्तार किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में 5 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख:फायर ब्रिगेड की देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश
    Next Article
    गोरखपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली विशाल पदयात्रा:सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु, देर शाम होगा भंडारे का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment