Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में 5 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख:फायर ब्रिगेड की देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश

    2 hours ago

    2

    0

    जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमीटा में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग 5 एकड़ से अधिक फसल जलकर राख हो गई। किसान नाथूराम कुशवाहा को भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। हालांकि, आरोप है कि दमकल विभाग की गाड़ी समय पर मौके पर नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड करीब डेढ़ घंटे की देरी से घटनास्थल पर पहुंची, तब तक अधिकांश फसल नष्ट हो चुकी थी। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए ट्यूबवेल, बाल्टी और अन्य निजी पानी के साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की तत्परता और एकजुटता से आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास के अन्य खेतों को बचाया जा सका। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की देरी पर नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। इस घटना ने आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की जा रही है। वहीं, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और इसकी जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मैं बहुत बेहया नेता हूं, अन्याय नहीं होने दूंगा':मंत्री ओपी राजभर बोले- चाहे डीएम से लड़ना हो, मुख्यमंत्री से; मेरा काम तुरंत होता है
    Next Article
    नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:मिर्जापुर पुलिस ने प्रयागराज के युवक को जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment