Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली विशाल पदयात्रा:सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु, देर शाम होगा भंडारे का आयोजन

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर 47वां वार्षिकोत्सव विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम साहबगंज के श्री सालासर हनुमान जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में हुआ। आयोजन में शोभायात्रा, पदयात्रा, भजन संध्या, पूजन-अर्चना और भंडारे का कार्यक्रम निर्धारित समयानुसार सम्पन्न हुआ, जिसमें शहर और आसपास के इलाकों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। प्रातः 9 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई, जो खूनीपुर चौराहा, चौरहिया गोला, बक्शीपुर, घासीकटरा, मिर्जापुर चौराहा और लाल डिग्गी होते हुए हार्वट बांध स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ध्वज-पताका के साथ शामिल हुए और पूरे मार्ग में धार्मिक गीतों के साथ आगे बढ़ते रहे। भजनों और पदयात्रा से बना धार्मिक माहौल पदयात्रा में बस्ती से आए सचिन गुप्ता समेत स्थानीय कलाकारों लक्ष्मी जोशी, प्रीति जायसवाल और राहुल गुप्ता ने भजनों की प्रस्तुति दी। शाम 7 बजे आयोजित भजन संध्या में राबर्ट्सगंज से आए संजीव शर्मा और गोरखपुर के अरविंद सोनी ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। हनुमानगढ़ी धाम में मुख्य यजमान राजकिशोर बुधिया और राजू केसरवानी ने सपत्नीक पूजन-अर्चना की। षोडशोपचार विधि से पूजा सम्पन्न होने के बाद रात्रि 11:30 बजे महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सवामनी और छप्पन भोग के साथ भंडारा रात्रि 8 बजे सवामनी भोग और 9 बजे छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद भंडारे में महाप्रसाद वितरण शुरू हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए धार्मिक आयोजनों में युवा पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। मार्ग परिवर्तन के बीच प्रशासन का सहयोग समिति के महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी अनूप अग्रहरि ने बताया कि विरासत गलियारा निर्माण कार्य के कारण इस बार शोभायात्रा का मार्ग बदला गया था। राजघाट पुलिस और प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:मिर्जापुर पुलिस ने प्रयागराज के युवक को जेल भेजा
    Next Article
    मेरठ के पैरा एथलीटों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते पदक:भुवनेश्वर में आयोजित 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ का नाम रोशन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment