Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप:अम्बेडकरनगर में पुलिस पर FIR न दर्ज करने और सुलह का दबाव बनाने का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर के कटका थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने कटका थाना पुलिस पर मामले में एफआईआर दर्ज न करने और सुलह का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। न्याय के लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित पिता ने बताया कि 5 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उनकी बेटी गेहूं की मड़ाई के लिए खेत जा रही थी। रास्ते में गांव के दिलीप, शांति, जोखई और रविंद्र (ग्राम गोबिनापुर, थाना अतरौलिया, आजमगढ़) ने उसे घेर लिया और पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी बेटी को जोखई के घर में बंधक बना लिया। रात होने पर उसे दिलीप के घर ले जाया गया और फिर रात 12 बजे बाइक पर बैठाकर, मुंह बांधकर रविंद्र के घर (आजमगढ़) ले जाया गया। रामअशीष ने बताया कि रविंद्र ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के संबंध में पीड़ित पिता ने कटका थाने में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने दिलीप और जोखई को पकड़कर पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर रविंद्र के घर से नाबालिग को बरामद कर थाने ले आई। पीड़ित पिता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के प्रभाव में आकर उनसे एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाए और उस पर मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज कर उन्हें और उनकी बेटी को घर जाने को कह दिया। पीड़ित ने 11 अप्रैल 2026 को अपनी नाबालिग बेटी के साथ पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक ने उनकी बेटी का बयान लेकर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। हालांकि पीड़ित का कहना है कि कटका थाना पुलिस ने उनकी बेटी का बयान तो लिया, पर अब भी मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रही है। उन्हें बार-बार विपक्षी के साथ थाने बुलाया जा रहा है, जहां विपक्षी भी सुलह के लिए दबाव डाल रहे हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया है, कि कटका थाने को उनकी प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कर निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित करने का आदेश दिया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेत में मिला मासूम का न्यूड क्षत-विक्षत शव:रामपुर में दो दिन पहले अंबेडकर रैली से हुआ था गायब, दादा बोले- कुकर्म करके मार डाला
    Next Article
    फतेहपुर में साला समेत 3 की मौत का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने ट्रिपल डेथ मामले में बहनोई को कोर्ट में पेश भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment