Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत में मिला मासूम का न्यूड क्षत-विक्षत शव:रामपुर में दो दिन पहले अंबेडकर रैली से हुआ था गायब, दादा बोले- कुकर्म करके मार डाला

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के रामपुर में 7 साल के मासूम बच्चे का शव गेहूं के खेत में क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ है। शव की हालत बेहद खराब थी। शव के नीचे का हिस्सा गायब था। पीठ के हिस्से में कीड़े लग चुके थे। चेहरा भी क्षतिग्रस्त था। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। बच्चा दो दिन पहले अंबेडकर जयंती के दिन रैली से गायब हो गया था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। पुलिस को रैली के दिन का एक वीडियो बरामद हुआ है, जिसमें बच्चा एक अज्ञात युवक के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी हुई है। इस मामले में बच्चे के परिजनों ने दो दिन पहले गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्या और कुकर्म की आशंका जताते हुए लिखित शिकायत दी है। हालांकि पुलिस को जंगली जानवर के हमले की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर केमरी थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव का है। अब पूरा मामला सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए... केमरी थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में बीते मंगलवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर विशाल रैली निकाली गई थी। गांव के रहने वाले सुनील कुमार अपने बेटे शिवांश (7) के साथ रैली में शामिल होने गए थे। तभी शिवांश रैली में लापता हो गया था। परिजनों ने शाम तक उसे काफी ढूंढा, पर कुछ अता-पता नहीं चला। परिजनों ने मंगलवार शाम केमरी थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पिछले दो दिनों से पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी। गुरुवार सुबह गांव में धान काटने के लिए कंबाइन पहुंची थी। सुनील के घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर खेत में कंबाइन धान काटने पहुंची तो उन्हें धान के बीच एक बच्चे का शव दिखा। सूचना मिलते ही एसपी सोमेंद्र मीणा, एएसपी अनुराग सिंह और थाना प्रभारी हिमांशु सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी भेजा। शव की शिनाख्त परिजनों ने उसके कपड़े से शिवांश के रूप में की। रोते हुए दादा बोले- मेरे पोते के साथ गलत काम हुआ मृतक के दादा जसवंत सिंह ने बताया- मेरा पोता शिवांश 14 अप्रैल को अंबेडकर रैली में गया था। 4-5 बजे तक वहां घूमता रहा। मैं 6 बजे भट्‌ठी से काम करके लौटा तो शिवांश नहीं दिखा। उसकी दादी ने बताया- रैली में गया है। मैं ढूंढने निकला, पर कहीं नहीं मिला। रात 12 बजे तक ढूंढा। आज धान काटने के गांव में कंबाइन आई थी। खेत में धान काटते समय कंबाइल की ब्लेड से शव टकराया तो लोगों को बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस की सूचना पर हम लोग पहुंचे तो शिवांश की पहचान की। दादा ने रोते हुए बताया- मेरे पोते के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसके साथ गंदा काम हुआ है। उसे बहुत बुरी तरह मारा है। मेरे लाल के टुकड़े-टुकड़े कर दिए हैं। हत्यारे को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। एएसपी बोले- जंगली जानवर के हमले की आशंका एएसपी अनुराग सिंह ने बताया- दो दिन पहले दर्ज गुमशुदगी के आधार पर पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी और अब शव बरामद हुआ है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को लगाया गया है। कई साक्ष्य जुटाए गए हैं। प्रथम दृष्टया शव जंगली जानवरों द्वारा क्षत-विक्षत प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों ने कुकर्म की आशंका जताई है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही हत्या और कुकर्म की पुष्टि होगी। एक वीडियो भी बरामद हुआ है, जिसमें रैली के दिन बच्चा एक अज्ञात युवक के साथ जाता दिख रहा है। वीडियो से युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… संभल में ईदगाह-इमामबाड़ा को बुलडोजर चल रहा:भीड़ को अफसरों ने हटाया, 5 थानों की फोर्स और PAC तैनात संभल में ईदगाह और इमामबाड़े पर गुरुवार सुबह 8 बजे से बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। इमामबाड़ा गिरा दिया गया है। अब ईदगाह को चार बुलडोजरों से तोड़ा जा रहा है। मौके पर 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात की गई है। इसी बीच, गांव के लोग मौके पर जुट गए। विरोध की आशंका को देखते हुए अफसरों ने उन्हें वहां से हटा दिया। प्रशासन के मुताबिक, करीब 7 बीघा चारागाह की जमीन पर ईदगाह और खाद गड्ढे की भूमि पर इमामबाड़ा बनाया गया था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत:शाहजहांपुर पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी
    Next Article
    नाबालिग बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप:अम्बेडकरनगर में पुलिस पर FIR न दर्ज करने और सुलह का दबाव बनाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment