Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में साला समेत 3 की मौत का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने ट्रिपल डेथ मामले में बहनोई को कोर्ट में पेश भेजा जेल

    3 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में अपनी नाबालिग साली को लेकर भागते समय कार से टक्कर मारकर तीन लोगों की मौत के आरोपी बहनोई दीपक सोनी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने विवेचना के दौरान हत्या की धारा को बदलकर गैर इरादतन हत्या कर दिया है। यह घटना दो दिन पहले की है, जब फरीदपुर निवासी दीपक सोनी अपनी मौसेरी नाबालिग साली को कथित तौर पर संपत्ति के लालच में कार से लेकर भाग रहा था। इस दौरान उसका पीछा कर रहे साले सत्यम सोनी, मनोज सोनी और अन्नू सोनकर को आरोपी ने दिलावलपुर के पास कार से टक्कर मार दी। हादसे में मनोज सोनी और अन्नू सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल सत्यम सोनी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में जाफरगंज थाना क्षेत्र के देवरी निवासी मनोज के पिता अवध नारायण की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। कोतवाल प्रमोद कुमार राव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे आरोपी दीपक सोनी को छीछा तिराहे के पास से कार सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने जांच के दौरान धाराओं में बदलाव करते हुए इसे गैर इरादतन हत्या का मामला माना है। वहीं, नाबालिग किशोरी को बयान दर्ज कराने के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया था। उसकी कस्टडी के लिए पिता रामनारायण सोनी को बुलाया गया, लेकिन उनके अनुपस्थित रहने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सके। किशोरी ने अपनी मौसेरी बहन शशि (आरोपी की पत्नी) के साथ रहने की इच्छा जताई है। पुलिस के अनुसार, अब किशोरी के बयान गुरुवार को कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप:अम्बेडकरनगर में पुलिस पर FIR न दर्ज करने और सुलह का दबाव बनाने का आरोप
    Next Article
    अस्पताल परिसर में कंडम एंबुलेंस में लगी आग, VIDEO:संभल में 700 लोगों की मौजूदगी, मची भगदड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment