Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mumbai Cyber Police ने 1.12 करोड़ की ठगी में IIT Graduate और बैंक मैनेजर समेत छह को दबोचा

    1 hour ago

    1

    0

    मुंबई साइबर पुलिस ने ‘‘डिजिटल अरेस्ट’’ करके 68 वर्षीय एक व्यक्ति से 1.12 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) का एक स्नातक और एक बैंक प्रबंधक भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तारिक मोमिन, राकेश जैन, चिंतन देसाई, शकर त्यागी, जी. गोहेल और अजय शर्मा के रूप में हुई है।अधिकारी ने बताया कि गोहेल वेब डेवलपर है और उसके पास आईआईटी दिल्ली से बीई की डिग्री है। उन्होंने कहा कि गोहेल के खिलाफ 2021 में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। वहीं, त्यागी एक निजी बैंक में संचालन प्रबंधक के रूप में काम करता है।अधिकारी ने बताया, ‘‘पीड़ित दहिसर का सेवानिवृत्त कारोबारी है। उसे जुलाई और अगस्त के बीच करीब दो सप्ताह तक उसके घर पर ही डिजिटल अरेस्ट रखा गया। जालसाजों ने शुरुआत में दूरसंचार विभाग (डीओटी) के अधिकारी बनकर उससे संपर्क किया और आरोप लगाया कि दिल्ली में दर्ज धन शोधन के एक मामले में उसके आधार विवरण का गलत इस्तेमाल किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए
    Next Article
    Greater Noida Authority दफ्तर पर किसानों का प्रदर्शन थमा, वार्ता का मिला भरोसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment