Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP के जबलपुर में क्रूज डूबा, 22 को बचाया:बरगी डैम में हादसा, 4 के शव मिले, क्रूज में 10 डेडबॉडी होने की आशंका; आर्मी ने संभाला मोर्चा

    10 hours ago

    2

    0

    मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। पर्यटकों से भरा MP टूरिज्म का क्रूज तेज आंधी और तूफान के बीच डूब गया। हादसे में अब तक 4 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं 15 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने बताया कि क्रूज में 8 से 10 डेड बॉडी होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन के मुताबिक क्रूज में करीब 40 से 45 पर्यटक सवार थे। हादसा डैम किनारे से लगभग 300 मीटर अंदर हुआ। बताया जा रहा है कि तेज हवाओं और बारिश के कारण क्रूज अनियंत्रित होकर डूब गया। बरगी सिटी CSP अंजुल मिश्रा ने बताया कि शुरुआती रेस्क्यू में SDRF ने कई लोगों को बचाया, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम ने राहत कार्य को मुश्किल बना दिया। वहीं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह का कहना है कि 4 शवों को बरामद किया गया है। रेस्क्यू जारी है। रातभर चलेगा रेस्क्यू, हैदराबाद से आ रही टीम अंधेरा और बारिश के बीच SDRF ने टॉर्च की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी दौरान क्रूज को रस्सियों से बांधकर किनारे लाने की कोशिश भी की गई। अब हालात की गंभीरता को देखते हुए भारतीय सेना की टीम रेस्क्यू में शामिल हो गई है। हैदराबाद से स्पेशल टीम और एक हेलीकॉप्टर भी मौके पर पहुंच रहा है। कोलकाता से भी पैरामिलिट्री टीम जबलपुर पहुंचगई हैं। आधे घंटे से घटना स्थल पहुंच जाएगी। क्रूज 20 फीट गहराई में फंसा जानकारी के अनुसार क्रूज करीब 20 फीट गहरे पानी में फंसा हुआ है। जेसीबी और नाव की मदद से उसे लगभग 30 मीटर तक खींचा गया, लेकिन आगे ले जाने में सफलता नहीं मिली। अब पोकलेन मशीन और भारी उपकरणों की मदद से क्रूज को किनारे लाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, रेस्क्यू में सुविधा के लिए गड्ढा खोदने की भी तैयारी है। पायलट का दावा- लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला क्रूज पायलट महेश ने बताया कि वह 10 साल से सेवा में है और सभी सुरक्षा उपकरण मौजूद थे, लेकिन तूफान इतनी तेजी से आया कि यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों और लापता लोगों की संख्या में बदलाव संभव है क्योंकि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। हादसे की तस्वीरें… पर्यटन विभाग के अधिकारी बोले- 20 साल पुराना है क्रूज पर्यटन विभाग के अधिकारी योगेंद्र रिछारिया ने बताया कि बरगी डैम में एक क्रूज संचालित किया जा रहा है। इसका निर्माण 2006 में किया गया था। इसकी क्षमता 60 यात्रियों की है। वहीं दूसरा क्रूज खराब है। खमरिया के एक परिवार के 15 लोग थे सवार आयुध निर्माणी खमरिया के A3 सेक्शन में कार्यरत कर्मचारी कामराज आर्य परिवार के 15 लोगों के साथ घूमने गए थे। कामराज के माता-पिता भी साथ में थे, लेकिन वह डैम के किनारे बैठे हुए थे। कामराज के साथ उनकी पत्नी, भाभी और बच्चे क्रूज में घूमने गए हुए थे। कामराज मूलत: कर्नाटक के रहने वाले हैं। कामराज के एक बेटे को बचा लिया गया है। वहीं कामराज, उनकी पत्नी और बेटा अब भी लापता है। प्रशासन ने जारी की सूची इन लोगों के शव मिले ये लोग लापता इन लोगों को बचाया गया खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए। यह खबर भी पढ़ें जबलपुर क्रूज हादसा-11 लोग बिना टिकट सवार थे:प्रत्यक्षदर्शी बोला- किसी ने नहीं पहना था लाइफ जैकेट मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज तेज आंधी में पलट गया। पुलिस के मुताबिक अब तक 6 लोगों के शव मिल गए हैं। वहीं कलेक्टर ने कहा कि 4 शव मिले हैं। 22 को सुरक्षित बचा लिया गया है। 15 से ज्यादा अब भी लापता हैं। पुलिस के मुताबिक MP टूरिज्म के क्रूज में 40 से 45 लोग सवार थे। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक इनमें से 11 लोग बिना टिकट सवार थे और किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहना था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    इवेंट कैलेंडर:IPL-2026 का फिनाले; 5 राज्यों में नई सरकार का गठन और बुद्ध पूर्णिमा; जानिए मई में आपके काम की तारीखें
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए आज से मराठी अनिवार्य; गैरमराठी भाषी ड्राइवर्स का लाइसेंस रद्द नहीं होगा, उन्हें ट्रेनिंग देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment