Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MCD का अनुमान: Delhi में 40 लाख इमारतों के सुरक्षा सर्वे में लगेंगे 40 लाख घंटे

    3 hours from now

    1

    0

    दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में 40 लाख से अधिक इमारतों का प्रारंभिक सुरक्षा सर्वेक्षण करने में करीब 40 लाख कार्य घंटे लगने का अनुमान है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कवायद में संपत्ति कर और पर्यावरण प्रबंधन सेवा विभाग (डीईएमएस) सहित अन्य विभागों की मदद ली जाएगी, ताकि इमारतों से जुड़ी जानकारियां जुटाकर उनका एक व्यापक डेटाबेस तैयार किया जा सके।यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद नगर निगम ने एक सप्ताह से अधिक समय पहले दिल्ली सरकार को रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट में प्रस्तावित शहरव्यापी सर्वेक्षण के लिए आवश्यक श्रमशक्ति, संसाधनों और समय का विवरण दिया गया था। अधिकारी ने कहा, ‘‘इस कवायद के लिए विस्तृत प्रश्नावली तैयार करने के वास्ते हम संपत्ति कर और सफाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।इसका उद्देश्य इमारतों से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां जुटाना और उनकी संरचनात्मक सुरक्षा तथा अग्नि सुरक्षा के आकलन के लिए एक समान मानदंड तय करना है।’’ उन्होंने कहा कि इस प्रश्नावली में इमारतों कितनी पुरानी है, निर्मित क्षेत्रफल, मंजिलों की संख्या, स्वीकृत भवन योजनाएं, अग्नि सुरक्षा मंजूरी और ढांचागत कमजोरी के प्रत्यक्ष संकेतों (जैसे दरारें या झुकी हुई दीवारें) के साथ-साथ स्वच्छता से जुड़े पहलुओं जैसे कचरा प्रबंधन, जल निकासी और आसपास के इलाकों की स्थिति को शामिल किए जाने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Cyclone Akwan: झारखंड के 11 जिलों में भारी बारिश का Yellow Alert, तापमान गिरेगा
    Next Article
    मिट्टी में मिला देंगे...अखिलेश के रोड शो में बच्चे की मौत पर CM योगी का आया पहला रिएक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment