Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुज़फ़्फ़रनगर पेपर मिल पर ड्रोन, गार्ड ने की फायरिंग:लगातार दूसरे दिन दो ड्रोन दिखने से बढ़ी चिंता, साजिश की आशंका

    3 hours ago

    2

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर जनपद की पेपर इंडस्ट्री पर संदिग्ध ड्रोन देखे जाने का मामला गंभीर हो गया है। शुक्रवार रात कई मिलों पर ड्रोन दिखने के बाद शनिवार देर शाम जौली रोड स्थित कृष्णांचल पेपर मिल के ऊपर फिर दो ड्रोन देखे गए। इस घटना से औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस बार सुरक्षा कर्मियों ने ड्रोन को चेतावनी देने के बाद हवा में फायर किया। उनका उद्देश्य ड्रोन को मार गिराना था। हालांकि, निशाना चूक गया, लेकिन फायरिंग के तुरंत बाद ड्रोन मौके से भाग निकले। गौरतलब है कि एक दिन पहले शुक्रवार रात भोपा रोड, जौली रोड और जानसठ रोड पर स्थित बिंदलास डुप्लेक्स, बिंदल पेपर मिल, अग्रवाल डुप्लेक्स, गर्ग डुप्लेक्स, सिल्वर टोन, शकुंभरी पेपर मिल और कृष्णांचल पेपर मिल सहित कई इकाइयों के ऊपर संदिग्ध ड्रोन मंडराते देखे गए थे। सुरक्षा गार्ड्स ने इन घटनाओं के वीडियो भी बनाए थे और संदिग्धों का पीछा भी किया था। लगातार दूसरे दिन ड्रोन की मौजूदगी ने औद्योगिक जासूसी, रेकी या किसी बड़ी साजिश की आशंका को मजबूत किया है। पेपर मिल एसोसिएशन ने इस पूरे मामले को राष्ट्रीय और औद्योगिक सुरक्षा से जुड़ा विषय बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। कृष्णांचल पेपर मिल के मालिक मनीष भाटिया ने बताया कि लगातार दूसरे दिन उनकी फैक्ट्री के ऊपर ड्रोन देखे गए, जो एक बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने पुष्टि की कि गार्ड ने ड्रोन पर गोली भी चलाई, लेकिन वह बच निकला। पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि यह महज इत्तेफाक नहीं हो सकता और इसके पीछे कोई साजिश होने की संभावना है। उन्होंने जोर दिया कि इस मामले को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और वे एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेंगे। मुज़फ़्फ़रनगर समेत कई जिलों में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद लगातार दूसरे दिन ड्रोन की मौजूदगी ने सुरक्षा एजेंसियों पर भी सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाक्सो एक्ट में अभियुक्त को 25 साल की सजा:बलिया में अदालत ने 35 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया, 'ऑपरेशन कनविक्शन' के तहत कार्रवाई
    Next Article
    कुशीनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 132 कर्मियों का तबादला:निरीक्षक से कांस्टेबल तक के कार्यक्षेत्र बदले, कानून-व्यवस्था औरचुनाव तैयारी पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment