Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 132 कर्मियों का तबादला:निरीक्षक से कांस्टेबल तक के कार्यक्षेत्र बदले, कानून-व्यवस्था औरचुनाव तैयारी पर जोर

    3 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक ने शनिवार की देर रात को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। दो अलग-अलग आदेश जारी कर कुल 132 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया। इनमें निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर के कर्मी शामिल हैं। ये सभी तबादले जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। पहले आदेश के तहत, निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के 23 कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। निरीक्षक मनोज कुमार पंत को साइबर सेल से चुनाव सेल और महेंद्र प्रजापति को चुनाव सेल से अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया है। बड़ी संख्या में उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से कसया, कुबेरस्थान, तरयासुजान, पडरौना, रामकोला सहित विभिन्न थानों में तैनात किया गया है। कुछ उपनिरीक्षकों का थानों के बीच भी स्थानांतरण किया गया है, जिसका उद्देश्य फील्ड में कार्यकुशलता बढ़ाना है। दूसरे आदेश में 109 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर के कर्मियों का तबादला किया गया है। इनमें पुलिस लाइन से बड़ी संख्या में कर्मियों को खड्डा, हाटा, कप्तानगंज, पटहेरवा, सेवरही और अहिरौली बाजार सहित विभिन्न थानों में भेजा गया है। कई कर्मियों को यातायात पुलिस, सीओ कार्यालय, अपराध शाखा और अन्य इकाइयों में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, आगामी चुनावी तैयारियों को प्रभावी बनाने और थानों में कार्य संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। सभी संबंधित कर्मियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बड़े पैमाने पर हुए स्थानांतरण से जिले की पुलिस व्यवस्था में नई सक्रियता आने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुज़फ़्फ़रनगर पेपर मिल पर ड्रोन, गार्ड ने की फायरिंग:लगातार दूसरे दिन दो ड्रोन दिखने से बढ़ी चिंता, साजिश की आशंका
    Next Article
    सुल्तानपुर में 100 पुलिसकर्मियों का तबादला:कानून व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी के आदेश पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment