Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में 100 पुलिसकर्मियों का तबादला:कानून व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी के आदेश पर कार्रवाई

    3 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 100 मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। स्थानांतरण सूची के अनुसार, विभिन्न थानों और विशेष इकाइयों में तैनात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें आरक्षी अंकुल गुर्जर को मॉनीटरिंग सेल से सर्विलांस सेल भेजा गया है। वहीं, महिला आरक्षी रोशन जहाँ को महिला परामर्श केंद्र से थाना हलियापुर स्थानांतरित किया गया है, जबकि मुख्य आरक्षी अमित मिश्रा को सर्विलांस सेल से थाना कादीपुर भेजा गया है। इस फेरबदल में कई महिला आरक्षियों को भी विभिन्न थानों और गोपनीय कार्यालयों से संबद्ध किया गया है। सूची में थाना कूरेभार, जयसिंहपुर, कादीपुर, चांदा और गोसाईगंज जैसे महत्वपूर्ण थानों में तैनात सिपाहियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं। पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये तबादले जनहित और निर्धारित समयावधि पूर्ण होने के कारण किए गए हैं। उन्होंने प्रशासनिक आवश्यकताओं के तहत लगभग 100 पुलिसकर्मियों (महिला एवं पुरुष) का स्थानांतरण किया है। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल अपने वर्तमान तैनाती स्थल से रवाना होकर नए कार्यस्थल पर उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। आदेश में अनुपालन आख्या तत्काल गोपनीय कार्यालय को प्रेषित करने की भी हिदायत दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि इस फेरबदल से पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा आएगी और जनता को बेहतर सुरक्षा व सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 132 कर्मियों का तबादला:निरीक्षक से कांस्टेबल तक के कार्यक्षेत्र बदले, कानून-व्यवस्था औरचुनाव तैयारी पर जोर
    Next Article
    Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, अक्षय कुमार की फिल्म ने 2 दिन में कलेक्शन से मचाई धूम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment