Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में स्मार्ट मीटर बने सिरदर्द:गलत बिलिंग और तकनीकी गड़बड़ियों से उपभोक्ता परेशान

    4 hours ago

    1

    0

    मऊ जनपद में बिजली बिलिंग को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लगाए गए स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। गलत बिलिंग, ओवर बिलिंग और तकनीकी गड़बड़ियों के कारण उपभोक्ता लगातार विभागीय दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इन मीटरों को सही बिलिंग और विवादों को कम करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली से लगातार दिक्कतें आ रही हैं। रतनपुरा ब्लॉक निवासी सुरेंद्र कुमार ने अपनी समस्या साझा करते हुए बताया कि उनके पिता के नाम पर लगे बिजली कनेक्शन में लगातार बिलिंग संबंधी गड़बड़ियां हो रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले उनके खाते में 27,434 रुपये का बकाया था, जिसे उन्होंने ओटीएस योजना के तहत जमा कर शून्य कर दिया था। इसके बाद 7,084 रुपये का नया बिल आया, जिसमें उन्होंने 1,500 रुपये अग्रिम जमा किए, जिससे बिल फिर से शून्य हो गया। हालांकि, कुछ ही दिनों बाद जब उन्होंने दोबारा जांच की, तो मीटर में माइनस 21.3 रुपये दिखने लगा और पुराना 6,689 रुपये का बकाया फिर से जुड़ गया। सुरेंद्र कुमार ने इसे स्पष्ट विभागीय त्रुटि बताया है। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत करने पर स्थानीय सब स्टेशन के अधिकारियों ने उनसे फॉर्म भरवाया और मीटर रीडिंग का मिलान करने को कहा। जांच में यह सामने आया कि लगभग 6,600 रुपये का बिल गलत बना था। विभागीय कर्मियों ने गलती सुधारने का आश्वासन दिया है। सुरेंद्र कुमार ने इस स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के गृह जनपद में यह हाल है, तो अन्य जिलों में हालात कितने खराब होंगे। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि जागरूक होने के कारण वे अपनी समस्या को समझ पाए, लेकिन कम पढ़े-लिखे या जागरूकता की कमी वाले उपभोक्ताओं के लिए यह स्थिति बेहद कठिन हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि जब वह बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे, तो वहां सैकड़ों अन्य उपभोक्ता भी इसी तरह की बिलिंग समस्याओं को लेकर परेशान दिखाई दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में मनाई गई अंबेडकर जयंती:पूर्व मंत्री ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद, गोष्ठी का हुआ आयोजन
    Next Article
    चलती ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा:कानपुर सेन्ट्रल पर ट्रेन रूकी बच्ची को दिया जन्म, RPF महिला सिपाहियों और डाक्टर ने कराई डिलीवरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment