Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में राजस्व कार्यों की समीक्षा, खराब प्रदर्शन पर नाराजगी:मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार ने दिए सख्त निर्देश

    4 hours ago

    1

    0

    मऊ जनपद में मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) दिनेश कुमार ने राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में सीएम डैशबोर्ड के आधार पर विभिन्न विभागों की प्रगति का मूल्यांकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में कर वसूली की स्थिति पर चर्चा हुई। व्यापार कर में 99.52%, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन में 79.91%, परिवहन कर में 85.40%, आबकारी में 73.47% और चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य विभाग में 132% वसूली दर्ज की गई, जिसे संतोषजनक बताया गया। हालांकि, भू-राजस्व में केवल 19.08% और खनन विभाग में 46.68% वसूली पर CRO ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। अन्य राजस्व कार्यों की समीक्षा में कई विभागों का प्रदर्शन औसत या कमजोर पाया गया। एमओयू मॉनिटरिंग को 'बी' ग्रेड मिला, जबकि आबकारी विभाग के लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व, मंडी आय एवं आवक को 'सी' ग्रेड दिया गया। गन्ना मूल्य भुगतान और सरकारी गैर-कर राजस्व में 'डी' ग्रेड प्राप्त हुआ। राजस्व विभाग के प्रकरणों जैसे धारा 116 (कुर्रा बंटवारा), धारा 34 (नामांतरण) और धारा 24 (पैमाइश) में भी 'बी' और 'सी' ग्रेड मिले। CRO ने अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर इस माह 'ए' ग्रेड प्राप्त करने के लिए विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया। आईजीआरएस (जन शिकायत प्रणाली) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति भी जांची गई। कई विभागों में असंतुष्ट फीडबैक का प्रतिशत संतुष्ट फीडबैक से अधिक होने पर CRO ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि संतुष्ट फीडबैक का प्रतिशत 70% से अधिक होना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद, स्थलीय निरीक्षण और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। मुख्य राजस्व अधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि अगले माह तक असंतुष्ट फीडबैक की स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गेहूं खरीद में ढिलाई पर एडीएम का सख्त एक्शन:केंद्र प्रभारियों को फटकार, खरीद तेज करने के निर्देश
    Next Article
    सपा प्रतिनिधिमंडल 18 अप्रैल को देवरिया पहुंचेगा:लक्ष्मीपुर-सोपरी में हुई घटनाओं की जांच करेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment