Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गेहूं खरीद में ढिलाई पर एडीएम का सख्त एक्शन:केंद्र प्रभारियों को फटकार, खरीद तेज करने के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी जनपद में गेहूं खरीद की धीमी रफ्तार को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। शुक्रवार को एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर में खाद्य विभाग, पीसीएफ, पीसीयू और यूपीएसएस के क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण से केंद्रों पर हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अपेक्षाकृत कम खरीद मिलने पर एडीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद केंद्र प्रभारियों और जिला प्रबंधक की क्लास लगाई और स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी किसान को केंद्र से बिना खरीद के वापस नहीं भेजा जाए। एडीएम ने निर्देश दिए कि क्रय केंद्र पर आने वाले प्रत्येक किसान के गेहूं की अनिवार्य रूप से तौल की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि शासन की प्राथमिकता है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले। इसके लिए खरीद प्रक्रिया को तेज करने और पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर बार एसोसिएशन, 552 अधिवक्ताओं ने कराया पंजीकरण:सदस्यता अभियान 20 अप्रैल तक जारी रहेगा
    Next Article
    मऊ में राजस्व कार्यों की समीक्षा, खराब प्रदर्शन पर नाराजगी:मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार ने दिए सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment