Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैंट बोर्ड ने 10.64 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत किए:बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित, नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

    1 hour ago

    2

    0

    शुक्रवार को छावनी दफ्तर मुख्यालय में कैंट बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ब्रिगेडियर एम.एस. जमवाल, विधायक हसन रूमी, मुख्य अधिशाषी अभियंता स्टीफन पीडी और नामित सदस्य लखन लाल उपस्थित थे। बैठक में लगभग 10 करोड़ 64 लाख 36 हजार रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इन स्वीकृत प्रस्तावों में मुख्य रूप से सड़क निर्माण, सीवर लाइन, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, पार्क और भवन निर्माण से संबंधित कार्य शामिल हैं। आठ वार्डों में सफाई, सुलभ शौचालय और पेशाबघर सहित विभिन्न कार्यों के लिए 7 करोड़ 14 लाख 46 हजार 677 रुपये से अधिक आवंटित किए गए हैं। सीवर लाइन के रखरखाव के लिए 1 करोड़ 44 लाख 67 हजार रुपये और नालियों की मरम्मत (स्वच्छ भारत मिशन के तहत) के लिए 2 करोड़ 93 लाख 68 हजार रुपये स्वीकृत किए गए। सीसी सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 33 लाख 35 हजार रुपये, गड्ढे भरने के लिए 9.20 लाख रुपये और रोड साइड डेवलपमेंट व फुटपाथ के लिए 5.60 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। वाटर पाइप लाइन के लिए 26 लाख रुपये और सबमर्सिबल पंप व ट्यूबवेल मरम्मत के लिए 12.92 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। स्टाफ क्वार्टरों की मरम्मत व भवन निर्माण के लिए 44.10 लाख रुपये, दुकानों व भवनों की छत पर वाटरप्रूफिंग के लिए 18.07 लाख रुपये और सुलभ शौचालयों की मरम्मत के लिए 28.20 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। जिम के लिए 98.18 लाख रुपये और जिम के टॉयलेट ब्लॉक निर्माण के लिए 29.30 लाख रुपये का बजट है। डेकोरेटिव पोल लाइट के लिए 9.76 लाख रुपये, डेकोरेटिव लैंप स्थापना के लिए 3.80 लाख रुपये और चौराहा सुंदरीकरण के लिए 4.20 लाख रुपये का प्रस्ताव पारित हुआ। टाउन फॉरेस्ट विकास के लिए 27.75 लाख रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं। कंसल्टेंसी चार्जेस के लिए 1 करोड़ 28 लाख 65 हजार रुपये, प्लास्टिक रोड बैरियर के लिए 5.90 लाख रुपये, मैनहोल ढक्कन के लिए 38.96 लाख रुपये और वाहनों के टायर-ट्यूब के लिए 9.83 लाख रुपये का प्रावधान है। स्कूलों की आंतरिक मरम्मत के लिए 47.28 लाख रुपये और स्कूल सुविधा के लिए 9.60 लाख रुपये भी स्वीकृत हुए। इसके अतिरिक्त, जिम उपकरण, प्रोजेक्टर, सोलर सिस्टम और कंप्यूटर जैसी वस्तुओं की खरीद के प्रस्ताव भी पारित किए गए हैं। पंपिंग स्टेशन भवन मरम्मत के लिए 6.10 लाख रुपये, ट्यूबवेल रूम निर्माण के लिए 9.80 लाख रुपये, स्ट्री राउंडेल कार्य के लिए 9.34 लाख रुपये, शेड व ड्रेनेज कार्य के लिए 9.60 लाख रुपये, 3 स्थानों में ग्रिल कार्य के लिए 33.20 लाख रुपये और ग्रिल पेंटिंग के लिए 4.30 लाख रुपये का भी अनुमोदन किया गया। कैंट बोर्ड के इन निर्णयों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा, जिससे नागरिकों को बेहतर सड़क, जल निकासी, रोशनी और अन्य आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में ट्रक ने छात्रों को कुचला:एक की मौत, दो घायल; संभल से लौट रहे थे नवोदय के छात्र
    Next Article
    लखनऊ में गैस एजेंसी से 661 सिलेंडर गायब:अफसरों की छापेमारी में हुआ था खुलासा; एजेंसी संचालक पर दर्ज हुआ मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment