Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में गैस एजेंसी से 661 सिलेंडर गायब:अफसरों की छापेमारी में हुआ था खुलासा; एजेंसी संचालक पर दर्ज हुआ मुकदमा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक गैस एजेंसी की जांच में सैकड़ों सिलेंडर स्टॉक से गायब मिले। प्रशासन ने कार्रवाई तेज करते हुए एजेंसी पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पूर्ति निरक्षक आर पी मिश्रा ने 14 अप्रैल की सुबह ऑयल कंपनी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अलीगंज के शेखुपुरा स्थित विहान इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर छापा मारा था। टीम जब गोदाम पहुंची तो कागजों और जमीन पर हकीकत में बड़ा फर्क सामने आया। ऑनलाइन स्टॉक में 291 खाली और 384 भरे सिलेंडर दर्ज थे, लेकिन मौके पर सिर्फ 22 खाली सिलेंडर मिले। एक भी भरा सिलेंडर नहीं मिला। यानी कुल 661 सिलेंडर स्टॉक से गायब पाए गए। 702 सिलेंडर की एंट्री ही नहीं, रिकॉर्ड गायब जांच में यह भी सामने आया कि 6 और 7 अप्रैल को एजेंसी को मिले 702 सिलेंडरों की न तो ऑनलाइन एंट्री की गई और न ही स्टॉक रजिस्टर में दर्ज किया गया। ये सिलेंडर कहां गए, इसका कोई स्पष्ट जवाब एजेंसी संचालक नहीं दे सका। 23 मार्च को हुई जांच में भी 318 सिलेंडर कम मिले थे। उस समय नोटिस जारी किया गया था, लेकिन एजेंसी संचालक ने कोई जवाब नहीं दिया। कालाबाजारी का शक, केस दर्ज होगा अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला कालाबाजारी का लग रहा है। यह आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत गंभीर अपराध है। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद एजेंसी संचालक राहुल गंगवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैंट बोर्ड ने 10.64 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत किए:बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित, नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
    Next Article
    लखनऊ में अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगे:महिला आरक्षण बिल पास न होने पर जताईनाराजगी, प्रदर्शनकारी महिलाएं बोली- अखिलेश यादव जिम्मेदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment