Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा प्रतिनिधिमंडल 18 अप्रैल को देवरिया पहुंचेगा:लक्ष्मीपुर-सोपरी में हुई घटनाओं की जांच करेगा

    5 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल 18 अप्रैल को देवरिया जिले के लक्ष्मीपुर और सोपरी गांवों का दौरा करेगा। यह दौरा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हो रहा है, जिसका उद्देश्य विभिन्न घटनाओं की जमीनी हकीकत जानना और पीड़ित परिवारों से मिलना है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के आदेश पर गठित इस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के दो वर्तमान सांसद, जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल सुबह 11 बजे बरहज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर पहुंचेगा। यहां अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मृत्यु से जुड़े मामले में दर्ज एफआईआर की जांच की जाएगी। पार्टी का आरोप है कि मुकदमे में निर्दोष लोगों को नामजद किया गया है। इसके बाद टीम ग्राम सोपरी का दौरा करेगी, जहां हाल ही में पप्पू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेगा और घटना की वस्तुस्थिति का आकलन करेगा। प्रतिनिधिमंडल नगर क्षेत्र का भी निरीक्षण करेगा। यहां नगर पालिका परिषद द्वारा बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क को सरस्वती शिशु मंदिर की बाउंड्री वॉल बनाकर अवरुद्ध किए जाने की शिकायत मिली है। टीम मौके पर पहुंचकर आम जनता को हो रही परेशानी का जायजा लेगी। सपा नेताओं ने बताया कि दौरे के दौरान सभी घटनाओं की विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। एक रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश कार्यालय को सौंपी जाएगी। पार्टी ने संकेत दिए हैं कि यदि कहीं भी अन्याय या अनियमितता पाई जाती है तो उसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में राजस्व कार्यों की समीक्षा, खराब प्रदर्शन पर नाराजगी:मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार ने दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर विवाद:PWD के नोटिस से भड़के लोग, 10 दिन में मांगे कागजात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment