Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने संभाला कार्यभार:शासन की प्राथमिकताओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

    3 hours ago

    2

    0

    मऊ में नवागत जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की और शासन की प्राथमिकताओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। आनंद वर्धन 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे गोरखपुर विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। उन्होंने एसीओ ग्रेटर नोएडा, मुख्य विकास अधिकारी मुरादाबाद और बाराबंकी में उप जिलाधिकारी के पद पर भी कार्य किया है। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने जनपद चंदौली में भी सेवाएं दी हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से शासन द्वारा जिन बिंदुओं पर नियमित समीक्षा की जा रही है, उसके लिए कार्य योजना तैयार कर उस पर कार्य करने के निर्देश दिए। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु उन्होंने प्रत्येक विभाग को प्रेजेंटेशन/कार्य योजना तैयार कर काम करने को कहा। विकास कार्य से जुड़ी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु उन्होंने अच्छे ढंग से कार्य करने की अपेक्षा की। आनंद वर्धन ने जनपद एवं तहसील मुख्यालयों पर नियमित रूप से जनता की समस्याओं को सुनने और उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के दौरान प्राप्त आख्याओं की जांच अधिकारियों द्वारा स्वयं करने के भी निर्देश दिए। साथ ही, समस्त फाइलों का संचालन ई-ऑफिस से करने को कहा। मुख्य सचिव और माननीय मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर की जाने वाली समीक्षाओं के दृष्टिगत बेहतर कार्य योजना तैयार कर उस पर कार्य करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करें तथा शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला:पति-पत्नी में मोबाइल टूटने पर हुआ था विवाद, महिला ने थाने जाने की कही थी बात
    Next Article
    शामली में अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, 14 चोरी की बाइकें बरामद:दिल्ली, हरियाणा और यूपी से चुराई गई थीं गाड़ियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment