Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, 14 चोरी की बाइकें बरामद:दिल्ली, हरियाणा और यूपी से चुराई गई थीं गाड़ियां

    2 hours ago

    2

    0

    शामली की कैराना कोतवाली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से चुराई गईं कुल 14 बाइकें बरामद की हैं। यह गिरफ्तारी कैराना-शामली बाईपास पुल के पास चेकिंग के दौरान हुई, जब पुलिस टीम ने आरोपी को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नदीम, निवासी गांव लिलौन, थाना कोतवाली शामली बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर नदीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर भूरा-बराला रोड स्थित एक बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री के खंडहर से 13 अन्य चोरी की बाइकें बरामद की गईं। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि नदीम एक शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य है। वह अपने साथियों शारिक उर्फ जीफा (निवासी कैराना) और परवेज उर्फ फौजी (निवासी ग्राम कुरडी, थाना छपरौली, जनपद बागपत) के साथ मिलकर दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से योजनाबद्ध तरीके से बाइकें चोरी करता था। चोरी के बाद ये वाहन अलग-अलग स्थानों पर छिपाए जाते थे और बाद में अवैध रूप से बेचकर आर्थिक लाभ कमाया जाता था। आरोपी नदीम पर पहले से ही लगभग पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने संभाला कार्यभार:शासन की प्राथमिकताओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
    Next Article
    हार्दिक पांड्या RCB के खिलाफ मुकाबले से भी रह सकते हैं बाहर, सामने आया बड़ा अपडेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment