Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में भू-विवाद पर खूनी संघर्ष, एक बुजुर्ग की मौत:पुलिस ने 33 पर दर्ज किया केस, 4 आरोपी हिरासत में

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझाखुर्द में भू-विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग की शुक्रवार को आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आक्रोश व्यक्त किया। यह घटना गुरुवार को आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई थी, जब दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। इस संघर्ष में कुल 19 लोग घायल हुए थे। घायलों में 65 वर्षीय हरिगोविंद, 70 वर्षीय मनई, 34 वर्षीय रामनयन सहित पहले पक्ष से 10 लोग और दूसरे पक्ष से 16 वर्षीय भरत, 45 वर्षीय पिंटू सहित 9 लोग शामिल थे। सभी घायलों को परदहां सीएचसी में भर्ती कराया गया था। इनमें हरिगोविंद की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। सरायलखंसी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि खूनी संघर्ष के इस मामले में दोनों पक्षों के 33 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बुजुर्ग की मौत के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। काझाखुर्द में आबादी की भूमि पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, जो गुरुवार शाम को हिंसक रूप ले लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण पर पुलिस का छापा:235 लीटर पेट्रोल, 50 लीटर डीजल जब्त; एक व्यक्ति गिरफ्तार
    Next Article
    जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन से पहले अभेद्य सुरक्षा घेरा:5 लेयर सिक्योरिटी, 5000 पुलिसकर्मी तैनात; ड्रोन पर पूरी तरह रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment