Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण शुरू:जिला जज बोले- न्याय दिलाने में इनकी अहम भूमिका

    20 hours ago

    1

    0

    मऊ में पराविधिक स्वयंसेवकों (अधिकार मित्र) के लिए क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ द्वारा संवर्धन योजना के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ के अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्द्रगुप्त, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी दीप नारायण तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह, सचिव साक्षी सिंह और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर सिंह भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मऊ सहित विभिन्न जनपदों के पराविधिक स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने स्वयंसेवकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में इनकी अहम भूमिका है। उन्होंने स्वयंसेवकों से विशेष रूप से कमजोर वर्ग को कानूनी रूप से जागरूक करने का आग्रह किया, ताकि वे अपने अधिकारों को समझ सकें और उनका सही उपयोग कर सकें। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पराविधिक स्वयंसेवकों को कानून और न्यायिक प्रणाली की जानकारी के साथ-साथ आपसी विवादों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ की सचिव साक्षी सिंह ने नालसा की विभिन्न योजनाओं, वरिष्ठ नागरिक योजना तथा मानव तस्करी एवं व्यावसायिक यौन शोषण के पीड़ितों के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर और बलिया के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिवों ने भी भाग लिया और नालसा योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी, सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार सिंह और समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस के सरकारी ब्लड बैंक में खून खत्म:A और B पॉजिटिव ब्लड न होने से मरीज और तीमारदार परेशान
    Next Article
    महराजगंज में यातायात नियमों की अनदेखी पर पुलिस सख्त:स्पीड रडार गन से 6 वाहनों का 20 हजार का चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment