Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ की लापता महिला का सिवान में शव मिला:प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी, एक दिन से लापता थी

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के सरहरा जमीन सरहरा गांव में गुरुवार शाम एक 28 वर्षीय महिला का शव सिवान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान बीजपुरा के खदरा गांव निवासी मीरा चौहान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मीरा का पड़ोस के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस प्रेम प्रसंग के चलते वह पहले भी कई बार घर छोड़ चुकी थी। बुधवार देर शाम मीरा और उसका प्रेमी कोतवाली पहुंचे थे। यहां दोनों ने साथ रहने की जिद की। परिजनों के काफी समझाने के बावजूद वे नहीं माने और इसके बाद दोनों अचानक लापता हो गए थे।गुरुवार शाम करीब चार बजे सरहरा गांव के सिवान में महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका अपने पीछे पति अखिलेश चौहान, 3 वर्षीय पुत्र आनंद और 4 वर्षीय पुत्री आरुषि को छोड़ गई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध लग रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में डिजिटिल अरेस्ट कर ठगे 7 लाख:CBI जांच और मनि लॉड्रिंग का दिखाया डर, एफसीआई से है सेवानिवृत्त बुजुर्ग
    Next Article
    बरेली में तेज बारिश, गर्मी से मिली राहत:32 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, तेज हवा चलने से मौसम सुहावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment