Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में तेज बारिश, गर्मी से मिली राहत:32 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, तेज हवा चलने से मौसम सुहावना

    14 hours ago

    1

    0

    बरेली में पूरे अप्रैल भर झुलसाने वाली गर्मी के बाद महीने के आखिरी दिन मौसम ने करवट ले ली। सुबह हल्की धूप के साथ ठंडी हवाएं चल रही थीं। शाम को तेज बारिश हुई। अधिकतम तापमान गिरकर करीब 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले कई दिनों के मुकाबले काफी कम है। एक दिन पहले भी सुबह बूंदाबांदी हुई थी, जिसके बाद पूरे दिन बादल और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया था। पिछले कई दिनों से तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा था। कई दिन तो पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया था, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया था, लेकिन अब अचानक आई गिरावट ने लोगों को बड़ी राहत दी है। पूरा अप्रैल बना ‘हीट वेव’ का महीना इस बार अप्रैल महीने में भीषण गर्मी ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। हालात ऐसे हो गए थे कि बैसाख में ही जेठ जैसी तपिश महसूस होने लगी थी। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर थे। पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हो रहे थे। पिछले 10 साल में ऐसा रहा अप्रैल का हाल अगर पिछले एक दशक के अप्रैल महीने पर नजर डालें तो इस बार की गर्मी सबसे ज्यादा खतरनाक मानी जा रही है। 2016 और 2019 में तापमान 41 डिग्री के आसपास पहुंचा था 2017 और 2018 में अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री के बीच रहा 2020 में लॉकडाउन के दौरान तापमान थोड़ा नियंत्रित रहा और 38 डिग्री तक ही सीमित रहा 2021 और 2022 में पारा 40-41 डिग्री तक गया 2023 में भीषण गर्मी दर्ज हुई और तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा 2024 और 2025 में गर्मी ने नया ट्रेंड सेट किया, जहां कई दिनों तक पारा 42-43 डिग्री के बीच बना रहा और 2026 में अप्रैल ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 43 डिग्री के पार तक दस्तक दी आगे और बढ़ेगी गर्मी, दो जेठ का असर मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार गर्मी अभी और सताएगी। खास बात यह है कि इस साल दो जेठ के महीने पड़ रहे हैं, जिससे हीट वेव की अवधि लंबी हो सकती है। ऐसे में मई और जून में और ज्यादा गर्मी पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि फिलहाल मौसम ने थोड़ी राहत दी है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकेगी नहीं। ऐसे में लोगों को सलाह दी जा रही है कि गर्मी से बचाव के उपाय जारी रखें, पानी ज्यादा पिएं और दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ की लापता महिला का सिवान में शव मिला:प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी, एक दिन से लापता थी
    Next Article
    शिवाजी महाराज पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश:बस्ती में धीरेंद्र शास्त्री की गिरफ्तारी की मांग, ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment