Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवाजी महाराज पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश:बस्ती में धीरेंद्र शास्त्री की गिरफ्तारी की मांग, ज्ञापन सौंपा

    3 hours ago

    1

    0

    बस्ती में भारतीय समता मूलक महासभा ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन ने गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। यह कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित किया गया था। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. सिंह पटेल और जिलाध्यक्ष विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए वक्ताओं ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री ने 25 अप्रैल 2026 को नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व और कृतित्व को लेकर टिप्पणी की थी। संगठन के अनुसार, यह टिप्पणी न केवल तथ्यहीन है, बल्कि इससे जनभावनाएं भी आहत हुई हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि शास्त्री ने 'हिंदवी स्वराज' के संस्थापक शिवाजी महाराज के संबंध में मनगढ़ंत कथा प्रस्तुत की, जो ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि इस बयान से देशभर में व्यापक आक्रोश है और संगठन इसकी कड़ी निंदा करता है। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान बद्री प्रसाद चौधरी, ई.के.सी. चौधरी, अशोक कुमार वर्मा, सुग्रीव यादव, घनश्याम चौधरी, अहमद रजा, कृपाशंकर चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, लालचंद वर्मा, रामसुरेश चौधरी, विद्यासागर, संजय चौधरी और डॉ. श्यामनरायन सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में तेज बारिश, गर्मी से मिली राहत:32 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, तेज हवा चलने से मौसम सुहावना
    Next Article
    रामपुर पुलिस लाइन से दो कर्मी सेवानिवृत्त:कर्मियों को सम्मानपूर्वक फूलमाला व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment