Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मध्य प्रदेश के CM ने दुकानदार से कहा- क्या खिलाओगे:काशी में कचौड़ी-सब्जी और लस्सी का आर्डर दिया, बोले- विक्रमादित्य महानाट्य जरूर देखें

    16 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में मध्य प्रदेश के CM का दूसरे दिन भी रहे। शनिवार की सुबह CM मोहन यादव अपनी पत्नी सीमा यादव के साथ शहर की प्रसिद्ध राम भंडार की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से पूछा- क्या खिलाओगे। इस पर दुकानदार भी मुस्कुराने लगा। फिर मध्य प्रदेश सीएम ने कचौड़ी और लस्सी का ऑर्डर दिया। इसके बाद आम लोगों के साथ ही बैठकर नाश्ता किया। इसके बाद खुद दुकानदार को बिल के पैसे दिए। खाने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- विक्रमादित्य महानाट्य जरूर देखने जाएं। इस दौरान सीएम को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा। पहले तस्वीर देखें मेरा सौभाग्य है कि बाबा ने 7 दिन में 2 बार बुलाया सीएम मोहन यादव ने कहा- बाबा विश्वनाथ की कृपा से उन्हें 7 दिन में 2 बार काशी आने का अवसर मिला। यह मेरा सौभाग्य है। शहर में आध्यात्मिक ऊर्जा है। सीएम ने काशी में आयोजित विक्रमादित्य पर आधारित महानाट्य की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्तुति बेहद अद्भुत है और जो भी काशी आए, वह इसे जरूर देखे। 3 अप्रैल को विक्रमोत्सव 2026 के महानाट्य मंचन का शुभारंभ किया 3 अप्रैल को सीएम योगी और मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव ने विक्रमोत्सव 2026 के महानाट्य मंचन का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने योगी को वैदिक घड़ी भी भेंट की। मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा- मुख्यमंत्री योगीजी ने जो कहा, वह काफी महत्वपूर्ण है। 3 भाइयों की जोड़ी जगत में विख्यात है। भाइयों के बीच कैसा संबंध होना चाहिए, इसका उदाहरण भगवान श्रीकृष्ण और बलराम जी की जोड़ी से मिलता है। उसी प्रकार भर्तृहरि और महाराज विक्रमादित्य की जोड़ी भी उतनी ही प्रसिद्ध है। विक्रमादित्य की परंपरा में महाराज भर्तृहरि नाथ संप्रदाय में प्रतिष्ठित हुए। उनकी दीक्षा की भूमि उज्जैन थी। उनकी साधना की भूमि काशी के निकट चुनार का किला था। कहा जाता है कि चुनार किले का निर्माण भी महाराज भर्तृहरि के नाम से जुड़ा है। जब इस नाट्य रूपांतरण की प्रस्तुति का प्रस्ताव मध्यप्रदेश सरकार के समक्ष आया, तो मेरा पहला सुझाव था कि इसका आयोजन काशी में किया जाए। मोहन यादव ने कहा- आयोजन के कलाकारों में कोई डॉक्टर, कोई इंजीनियर मोहन यादव ने कहा- तीन भाइयों की जोड़ी प्रसिद्ध हुई तीसरी विक्रमादित्य के भाईया को होती हैं‌। दानशीलता और वीरता के उस जीवनकाल से हम परिचित हो रहे हैं। जो आज प्रधानमंत्री के क्षेत्र में हो रही है। इस आयोजन से दो राज्यों के विकास और प्राकृतिक संबंध मजबूत हो रहे है। इस आयोजन के कलाकरों में कोई डॉक्टर, इंजीनियर, है, जो विक्रमादित्य के लिए समर्पित है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें भास्कर एक्सक्लूसिव: बुर्का वाली लुटेरी लड़की की पहली तस्वीर:अयोध्या में ज्वेलरी लूटकर बॉयफ्रेंड के साथ भागना चाहती थी, बहन बोली- वह जिद्दी है अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली लड़की पायल (25) की तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर में पायल बॉयफ्रेंड राहुल (27) के साथ नजर आ रही है। पायल ने राहुल के साथ ही मिलकर वारदात की थी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    साध्वी भेष में कोर्ट में पेश हुई गैंगस्टर पूजा तोमर:जमानत सुनवाई की तारीख बढ़ी, कन्नौज के चर्चित नाबालिग रेप कांड में सह आरोपी
    Next Article
    पंचायत चुनाव में देरी पर सपा छात्र सभा का प्रदर्शन:‘चुनाव टालना बंद करो’ के नारे लगाए, लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment