Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंचायत चुनाव में देरी पर सपा छात्र सभा का प्रदर्शन:‘चुनाव टालना बंद करो’ के नारे लगाए, लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लिया

    21 hours ago

    1

    0

    सपा छात्र सभा से जुड़े 8 छात्रों ने लखनऊ में शनिवार को प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि पंचायत चुनाव की तारीख घोषित की जाए। प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ताओं ने “पंचायत चुनाव टालना बंद करो, लोकतंत्र का सम्मान करो” जैसे नारे लगाए। हालात को काबू में रखने के लिए पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात था। प्रदर्शनकारी जैसे ही हजरतगंज चौराहे से नारे लगाते हुए आगे बढ़े, उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया और गाड़ी में बैठाकर इको गार्डन भेज दिया। 3 तस्वीरें देखिए- ‘ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में नाराजगी’ प्रदर्शन कर रहे प्रकाश मौर्या ने कहा कि जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं, उनके अंदर बहुत घबराहट है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग जमकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। समय रहते चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की गई तो गांववालों का आक्रोश बढ़ता जाएगा और भारतीय जनता पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। गांववालों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को तत्काल चुनाव की तारीख घोषित कर देना चाहिए। सरकार मनमानी तरीके से रवैया अपना रही है। अगर यह चाहती तो समय पर सब कुछ होता। भाजपा आम जनता को गुमराह करना चाहती है। भाजपा चाहती है कि कोई भी चुनाव समय पर ना हो। ‘पंचायत चुनाव के लिए सरकार गंभीर नहीं’ सुल्तानपुर से प्रदर्शन में आए मनोज कुमार क्रांतिकारी ने कहा कि यह सरकार संविधान को नहीं मानती। आम जनता के भावनाओं का सम्मान नहीं करती। यह सरकार सिर्फ लोकसभा और विधानसभा का चुनाव समय पर करती है मगर आम जनता से जुड़ा हुआ ग्रामीण और किसानों से जुड़ा हुआ सबसे बड़ा चुनाव पंचायती चुनाव होता है। पंचायती चुनाव सीधे आम जनता की भावनाओं और मुद्दों से जुड़ा होता। प्रदेश की सबसे बड़ी आबादी आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। पंचायती चुनाव टलने से सरकार की योजनाओं का लाभ जो किसानों को मिलना चाहिए उससे वह वंचित रह जाते हैं। चुनाव में जितना देरी होगी किसान उतनी ज्यादा प्रभावित होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मध्य प्रदेश के CM ने दुकानदार से कहा- क्या खिलाओगे:काशी में कचौड़ी-सब्जी और लस्सी का आर्डर दिया, बोले- विक्रमादित्य महानाट्य जरूर देखें
    Next Article
    बिजली समीक्षा बैठक से जनप्रतिनिधियों का बहिष्कार:कार्यप्रणाली से नाराज, अधिकारी रहे इंतजार में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment