Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में महिला की संदिग्ध मौत:ससुराल पर प्रताड़ना का आरोप, पांच के खिलाफ केस दर्ज

    7 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के भाई कमलेश कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना बाघराय थाना क्षेत्र के मलाक तिलाई गांव की है। धर्मराज यादव की 40 वर्षीय पत्नी अर्चना देवी ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक कलह को इसका कारण बताया जा रहा है। परिजन उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज ले गए थे, जहां उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में शोक की लहर फैल गई। मृतका के भाई ने ससुरालवालों पर बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपियों पर कार्रवाई होने तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। पुलिस ने किया मामला दर्ज स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। एसओ श्रवण कुमार ने तहरीर स्वीकार करते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव को श्रृंगवेरपुर गंगा घाट ले गए। पुलिस के अनुसार, मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी सहित पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर किडनी कांड का मास्टरमाइंड बोला-करोड़ों फेंक देते हैं:एजेंट से बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली; कन्नौज का डॉक्टर पकड़ाया
    Next Article
    प्रतापगढ़ में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू:पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा बोले, त्याग-समर्पण से बनी सबसे बड़ी पार्टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment