Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bahrain Oil Refinery पर अटैक, Bapco ने Iran को ठहराया जिम्मेदार

    16 minutes ago

    2

    0

    बहरीन की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी पर रविवार को बड़ा हमला हुआ, जिससे वहां के स्टोरेज टैंक में भीषण आग लग गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रिफाइनरी से आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा जा सकता है।ईरानी सरकारी मीडिया द्वारा जारी एक फुटेज में हमले का लाइव मंजर कैद हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि आसमान से एक वस्तु बेहद तेज रफ्तार में नीचे आती है और सीधे रिफाइनरी के स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर से टकराती है। टक्कर के चंद सेकंड के भीतर ही वहां एक विशाल आग का गोला बन गया।आरटी न्यूज द्वारा साझा किए गए एक अन्य वीडियो में रिफाइनरी के ऊपर काले धुएं की मोटी चादर बिछी नजर आ रही है, जो हमले की भयावहता को बयां कर रही है। हालांकि, इन वीडियो की सत्यता की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। Another Iranian strike HITS Bahrain’s BAPCO refinery — fires rip through oil storageEntire sections seen burning out of control https://t.co/H5APhx0p9i pic.twitter.com/g7OvYKoR8B— RT (@RT_com) April 5, 2026 इसे भी पढ़ें: America की Economy पर बड़ा संकट! Amazon-Airlines ने बढ़ाया चार्ज, महंगाई बेकाबूबैपको एनर्जीज ने कहा, हमले में कोई हताहत नहींबापको एनर्जीज ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि उसके एक स्टोरेज टैंक में आग लगी थी। कंपनी ने इस घटना के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है।कंपनी के मुताबिक, आपातकालीन सुरक्षा टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल हमले से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरी घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जान के लिए खतरा! दिल्ली में नकली दवाइयों के कारोबार गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार-VIDEO
    Next Article
    रिलीज होते ही छाया ‘छिलत नइखे’, खुशी कक्कड़ का गाना बना इंटरनेट सेंसेशन

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment