Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साध्वी भेष में कोर्ट में पेश हुई गैंगस्टर पूजा तोमर:जमानत सुनवाई की तारीख बढ़ी, कन्नौज के चर्चित नाबालिग रेप कांड में सह आरोपी

    11 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के चर्चित नाबालिग रेप केस में मुख्य आरोपी सपा नेता नवाब सिंह यादव की सह आरोपी पूजा तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे सहारनपुर से हिरासत में लिया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पेशी के दौरान पूजा तोमर भगवा वस्त्र पहनकर साध्वी के वेश में नजर आई। इससे पहले पूजा तोमर को 21 अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया गया था। बाद में नवंबर 2024 में उसे जमानत मिल गई थी। जमानत की शर्तों के तहत उसे हर सुनवाई पर कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह फरार हो गई थी। 8-10 तारीखों पर एक बार भी हाजिर नहीं हुई। लगातार गैरहाजिरी पर कोर्ट ने पूजा के खिलाफ गैंगस्टर और पाक्सो एक्ट में गैर जमानती वारंट जारी किया था। पूजा तोमर के वकील अभिषेक द्विवेदी के अनुसार, जेल से रिहा होने के बाद उसने दीक्षा ले ली है। उसका पिंडदान भी हो चुका है। उनका दावा है कि अब पूजा तोमर साध्वी बन चुकी हैं। इसलिए वह उसी साध्वी में कोर्ट में पेश हुई। गिरफ्तारी के बाद पूजा तोमर ने फिर से जमानत के लिए याचिका दाखिल की। इस पर 2 अप्रैल को सुनवाई होनी थी, लेकिन कोर्ट ने तारीख बढ़ाकर अब 6 अप्रैल कर दी है। अब जानिए क्या है मामला यह मामला 11-12 अगस्त 2024 की रात का है। घटना कन्नौज के चौधरी चंदन सिंह डिग्री कॉलेज की है। यह कॉलेज पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सपा नेता नवाब सिंह यादव का है। एक 15 साल की नाबालिग लड़की नौकरी मांगने वहां पहुंची थी। उसके साथ पूजा तोमर भी मौजूद थी। इसी दौरान पूजा टॉयलेट चली गई। नवाब सिंह ने मौके का फायदा उठाकर नाबालिग के जबरदस्ती कपड़े उतरवाए और दरिंदगी कोशिश की। पीड़िता ने तुरंत डायल 112 को फोन कर सूचना दी। जब पुलिस कॉलेज पहुंची, तो आरोपी नवाब सिंह बेड पर लेटा था। लड़की के आधे शरीर पर कपड़े नहीं थे। पुलिस ने तुरंत नवाब सिंह यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। नाबालिग ने ही मामले में FIR दर्ज कराई थी। 12 अगस्त 2024 को पुलिस ने नवाब को जेल भेज दिया था। 13 अगस्त 2024 की शाम को कोर्ट में पीड़िता के बयान दर्ज हुए। पुलिस ने FIR में रेप की धाराओं को बढ़ाया। नवाब सिंह यादव के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मीडिया के सामने आई पूजा तोमर इस पर कोर्ट ने अगली तारीख 16 अगस्त 2024 तय कर दी। 16 अगस्त को पूजा तोमर मीडिया के सामने आई। उसने कहा कि नवाब सिंह यादव को साजिश के तहत फंसाया गया है। इसके बाद वह फरार हो गई। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए 6 टीमें लगाईं। 21 अगस्त 2024 को पुलिस ने पूजा तोमर को गिरफ्तार कर लिया। पूजा तोमर और नवाब सिंह यादव के भाई नीलू यादव को साक्ष्य छुपाने और आरोपी की मदद करने के आरोप लगे। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। इसके बाद नवंबर 2024 में उसे जमानत मिल गई। जमानत की शर्त के अनुसार, उसे हर सुनवाई पर कोर्ट में पेश होना था। लेकिन जमानत मिलते ही पूजा तोमर फिर फरार हो गई। वह कोर्ट की 8-10 तारीखों में एक बार भी पेश नहीं हुई। कोर्ट में पेश न होने पर NBW, दो साल बाद गिरफ्तारी कोर्ट में पेश न होने पर गैंगस्टर एक्ट और पाक्सो एक्ट में पूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए। करीब दो साल की फरारी के बाद पुलिस ने 27 मार्च 2026 की शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया है। ---------------- आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- आगरा में देर रात ओले गिरे, मथुरा में बारिश:35 जिलों में ओले का अलर्ट; कुशीनगर में आंधी से पेड़ गिरा, भाई-बहन की मौत यूपी में मौसम फिर से बिगड़ गया है। आगरा में शुक्रवार देर रात ओले गिरे। मथुरा और संभल में रुक-रुक कर बारिश होती रही। कुशीनगर में आंधी से पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। नीचे खड़े भाई-बहन की मौत हो गई। शनिवार सुबह से मेरठ-गाजियाबाद समेत 20 शहरों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 35 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ केंद्र बनाए कानून:यूपी सहित 20 राज्यों के शिक्षकों का रामलीला मैदान पर प्रदर्शन, संसद घेराव की दी चेतावनी
    Next Article
    मध्य प्रदेश के CM ने दुकानदार से कहा- क्या खिलाओगे:काशी में कचौड़ी-सब्जी और लस्सी का आर्डर दिया, बोले- विक्रमादित्य महानाट्य जरूर देखें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment