Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'पिंडरा में दूसरी काशी का 2027 में शिलान्यास करूंगा':विधायक अवधेश बोले- ITI और कॉलेजों पर फोकस, हाईक्लास इलाज और शिक्षा दिलाना लक्ष्य

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ से काशी का प्रवेशद्वार पिंडरा विधानसभा है, जहां इंटनेशनल एयरपोर्ट है और अब इसका विस्तार हो रहा है। देश में पहली बार ऐसा हाईटेक एयरपोर्ट बनेगा जिसके कई फिट नीचे वाहन दौड़ेंगे और ऊपर विमान। इस क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए तो सड़कों का जाल बिछाया गया। पिंडरा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह लगातार 9 वर्ष से क्षेत्र का नेतृत्व कर रहे हैं, पेशे से शिक्षक अवधेश सिंह ने शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम किया। आईटीआई, पॉलिटेक्निक, मेडिकल कॉलेज और कई बड़े अस्पताल उनकी पहचान बन गए हैं। दैनिक भास्कर ने विधायक से पिंडरा के विकास कार्यों पर चर्चा की तो पता चला कि करोड़ों के प्रोजेक्ट पूरे हो गए हैं और कई पाइप लाइन में हैं। यह पीएम का संसदीय क्षेत्र नहीं है लेकिन पीएम अब तक सबसे ज्यादा इसी क्षेत्र से रूबरू हुए हैं यानि काशी आना है तो पिंडरा एक मात्र रास्ता है। पेश हैं बातचीत के कुछ अंश- सवाल: पिंडरा विधानसभा में आपके द्वारा कौन-कौन से महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए गए? जवाब: अमूल की डेयर मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है, विधायक बनने के बाद सबसे पहले गुजराज गया और अमूल के डायरेक्टर से मिला। उन्हें जमीन उपलब्ध कराया और अमूल के आने के कारण हर घर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में है। घरों में गाय-भैंस रख करके लोग सुबह-शाम दूध अमूल के भंडारण में जाता है और सीधे खाते में पैसा आता है। पिंडरा 2017 के पहले उपेक्षा का शिकार था और अब तस्वीर ही बदल गई है। एजुकेशन के क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज, गर्थमा में बनकर तैयार हो गया और नई टेक्नोलॉजी को बढ़ा रहे हैं। पॉलिटेक्निक कॉलेज जो बेकार पड़ा था, उसके लिए धन आवंटित कराकर तैयार कराया। बसनी हॉस्पिटल, पिंडरा हॉस्पिटल गंगापुर हॉस्पिटल, धौकलगंज और गजोखर में हॉस्पिटल में हॉस्पिटल हैं, वहीं पीएससी और सीएससी शानदार बिल्डिंग में चल रहे हैं। करीब 6 करोड़ रुपए सीएसआर फंड से लेकर मैंने दो वेंटिलेटर और आठ आईसीयू बनाया। नदी के उस पार किसानों की सहूलियत के लिए पुलिया बनवाई। मंदिरों को करोड़ों रुपए देकर भव्य सौंदर्यीकरण कराया। विकास ने प्रगति और कीमत बढ़ाई। अब हमारे क्षेत्र की जमीनें इतनी महंगी हो गई हैं अगर एक बिस्वा भी जमीन गया तो 40 लाख 50 लाख रुपया मिलता है। गरीबी नहीं बल्कि उद्योग और व्यापार चलने लगता है। पांच बेरोजगारों को अपने स्थान पे छोटा व्यवसाय मिल रहा है, बिना गारंटी लोन मिल रहा है। सवाल: आगे क्या ऐसा कुछ काम विकास काम रह गए जो अभी तक आप पूरा नहीं करा पाए? जवाब: मैं समझता हूं कि उसको मैं बताना नहीं चाहता हूं। बहुत सारे ऐसे काम हैं जिसको करने से मेरा क्षेत्र बनारस की तुलना में सुदृढ होगा। बस मान लीजिए कि इस पिंडरा को सेकंड काशी बनाने का प्रयास है। पैरामीटर भी तय हैं कि उस मिनी काशी में हमारा हॉस्पिटल हो, ट्रामा सेंटर हो, हमारा एजुकेशन भी ए-क्लास का हो कि वहीं के हमारे क्षेत्र के बच्चे किसी दूसरे जगह नहीं जाए। हमारे क्षेत्र के मरीज कहीं दूसरे जगह नहीं जाएं और रेफर नहीं इलाज मिले। बहुत जल्दी ही देखिएगा 2027 में हो सकता है उसका भी ही शिलान्यास कर दूं। सवाल: वाराणसी में कई विधायक हैं लेकिन अक्सर आप चर्चाओं में रहते हैं। क्या इस बार टिकट पार्टी से मिल पाएगा? जवाब: मैं काम करता हूं, पार्टी ने टिकट दिया मैं चुनाव लड़ा जीता। अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करना चाहता हूं कि इतने अधिक वोट से जिताया। रात दिन सोता नहीं हूं, इसका काम पिंडरा में दिखाई दे रहा है। मैं फिर कह रहा हूँ यदि पार्टी इस योग्य समझेगी कि मुझको टिकट दिया जाए टिकट देंगे तो जरूर लड़ूंगा। सवाल: आप खुद अपने काम को 10 में से कितना नंबर देंगे? जवाब: 100 परसेंट यानि 10 में से 10 नंबर दूंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी आज बंगाल में चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे:स्टालिन का NDA को चैलेंज- हिम्मत है तो तमिलनाडु में 3-लैंग्वेज पॉलिसी का ऐलान करें
    Next Article
    अहमदाबाद प्लेन हादसे के पीड़ित परिवारों का PM को लेटर:कहा- हम पैसे नहीं, हादसे की वजह जानना चाहते हैं; ब्लैक बॉक्स डेटा की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment