Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा समेत 5 शहरों में बारिश, लखनऊ में बादल छाए:आगरा में आंधी से पोल गिरा, कारें पिचकीं; 3-4 दिन में दस्तक देगा मानसून

    12 hours ago

    1

    0

    यूपी में मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बुधवार तड़के मथुरा में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। आगरा में हल्की बूंदाबांदी हुई। लखनऊ, बाराबंकी समेत 15 से ज्यादा शहरों में बादल छाए हैं। हल्की ठंडी हवाओं की वजह से गर्मी से राहत है। हालांकि, पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में तेज धूप है। इससे पहले, मंगलवार देर रात वाराणसी, आजमगढ़ और जालौन में जोरदार बारिश हुई। शाम को आगरा में आंधी की वजह से सड़क किनारे खड़ी कारों पर पोल गिर गया। कारों का पिछला हिस्सा पिचक गया। तापमान में 3-4°C की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) ने आज 7 शहरों में बारिश और 32 शहरों में हीटवेव (लू) का यलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, मानसून को लेकर राहतभरी खबर आई है। यह अगले 3-4 दिनों यानी 28 जून तक बिहार बॉर्डर से गोरखपुर-महराजगंज के रास्ते प्रदेश में एंट्री कर सकता है। 30 जून तक लखनऊ पहुंच सकता है। 2 जुलाई तक पूरे यूपी में छा सकता है। आमतौर पर मानसून 20 जून तक आ जाता है। यानी इस बार मानसून 8 दिन लेट है। 15 दिनों से महराजगंज के पास रुका है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो नोएडा, मेरठ, आगरा, हापुड़, झांसी, ललितपुर और बागपत में धूलभरी आंधी के बाद तेज बारिश हुई। बांदा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। तापमान 43.8°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- दक्षिण-पश्चिम मानसून 23 जून को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ भागों में सक्रिय हो गया है। अगले 2-3 दिनों में यह उत्तर अरब सागर, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड के बचे हुए हिस्सों में आगे बढ़ेगा। यानी मानसून 3-4 दिनों में पूर्वी यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है। यूपी में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक आ सकता है? अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में सूफी दरगाह पर भगदड़, 80 लोग घायल
    Next Article
    लखनऊ अग्निकांड- कपल की शादी होने वाली थी:एनिमेशन आर्टिस्ट की भूखे पेट मौत, जान गंवाने वाले युवाओं की कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment