Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में तहसीलदारों के तबादले:जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश, महावन से अमित को सदर, सुशील को भेजा गया मांट

    2 hours ago

    2

    0

    मथुरा में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाने और जनहित के कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इससे राजस्व कार्यों और जनसमस्याओं के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। जारी आदेश के अनुसार, अमित त्रिपाठी को महावन से मथुरा (सदर) तहसील का तहसीलदार बनाया गया है। वहीं, मथुरा तहसील में तैनात जितेंद्र सिंह चाहर को महावन तहसील भेजा गया है। मांट तहसील में कार्यरत बृजेश कुमार का तबादला गोवर्धन किया गया है, जबकि गोवर्धन के तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता को मांट तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करें। प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी और आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान संभव हो सकेगा। नई ऊर्जा और कार्यक्षमता बढ़ने की उम्मीद प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह फेरबदल सरकार की मंशा के अनुरूप किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत अधिकारियों के स्थानांतरण से नई ऊर्जा और कार्यक्षमता में वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने स्पष्ट किया है कि सभी तहसीलदार अपने क्षेत्रों में राजस्व कार्यों के साथ-साथ जन शिकायतों के समाधान पर विशेष ध्यान दें, ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुरंग बनाकर तांबा उड़ाने वाले गैंग से मुठभेड़:दो के पैर में लगी गोली, सीबीगंज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 3 गिरफ्तार
    Next Article
    मुख्तार गैंग के 118 अपराधियों का सत्यापन:मऊ में 104 जमानत पर, 7 जेल में, 7 की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment