Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्तार गैंग के 118 अपराधियों का सत्यापन:मऊ में 104 जमानत पर, 7 जेल में, 7 की मौत

    2 hours ago

    2

    0

    मऊ जिले में सरगना मुख्तार अंसारी गैंग से संबंधित अपराधियों के सत्यापन के लिए मंगलवार को एक सघन अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित नौ पुलिस टीमों ने यह प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान 104 अपराधी जमानत पर पाए गए, जबकि सात अपराधी जेल में निरुद्ध हैं और सात अपराधियों की मौत हो चुकी है। आईएस गैंग 191 के सरगना मुख्तार अंसारी से जुड़े अपराधियों के सत्यापन के लिए पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मुख्तार अंसारी गैंग से संबंधित चिन्हित 118 अपराधियों का थानावार सत्यापन किया गया। इसमें मुख्य रूप से कोतवाली, सरायलखंसी, दक्षिण टोला, घोसी, कोपागंज, मुहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर, चिरैयाकोट और हलधरपुर थाना क्षेत्रों के गैंग सदस्यों का सत्यापन शामिल था। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया में गैंग से संबंधित सात अभियुक्त जेल में निरुद्ध पाए गए, वहीं 104 अभियुक्त जमानत पर मिले। इसके अतिरिक्त, सात अभियुक्तों की मौत हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि छह अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 126 और 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम मुख्तार गैंग से संबंधित अपराधियों की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है। इस बीच, पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी अफसा अंसारी को लेकर भी मऊ पुलिस टीम सक्रिय है। मुख्तार की पत्नी के खिलाफ जिले के थाना दक्षिण टोला में गंभीर धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद थाना अंतर्गत यूसुफपुर निवासिनी अफसा अंसारी के खिलाफ थाना दक्षिण टोला में धारा 419, 420, 433, 434, 447, 467, 468, 471 भादवि और 3/4 लोक क्षति निवारण अधिनियम के साथ-साथ 3(1) गैंगस्टर एक्ट और 174ए के तहत मुकदमा दर्ज है। क्षेत्राधिकारी सदर कृष राजपूत ने बताया कि फरार अफसा अंसारी की गिरफ्तारी के लिए मऊ पुलिस की विशेष टीम लगातार दबिश दे रही है। गाजीपुर समेत अन्य गैर जनपदों में भी लगातार छापेमारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में तहसीलदारों के तबादले:जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश, महावन से अमित को सदर, सुशील को भेजा गया मांट
    Next Article
    बरेली में बस स्टैंड की 20 फीट ऊंची दीवार गिरी:सेटेलाइट पर हादसा हुआ, मलबे में दबकर रिक्शा चालक घायल; कार क्षतिग्रस्त हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment