Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में रोडवेज कर्मचारियों का डिपो पर धरना:निजीकरण और लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन

    2 hours ago

    2

    0

    मथुरा में शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अपनी लंबित मांगों और निजीकरण के विरोध में स्थानीय डिपो कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल लवानिया ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा रोडवेज के निजीकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदम कर्मचारियों के भविष्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निजीकरण से स्थायी कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा है, और संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मियों की स्थिति भी अस्थिर हो जाएगी। कर्मचारियों ने संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए स्पष्ट और पारदर्शी नियमावली बनाने की मांग की। साथ ही, लंबे समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों को नियमित करने की भी पुरजोर मांग उठाई गई। कर्मचारियों का कहना था कि वर्षों से कार्य कर रहे कर्मियों को स्थायित्व न मिलना अनुचित है। धरने में मौजूद पदाधिकारियों ने बताया कि परिषद द्वारा 14 सूत्रीय मांग पत्र पहले ही प्रशासन को सौंपा जा चुका है। हालांकि, अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुद्ध पूर्णिमा पर सारनाथ में उमड़े श्रद्धालु:भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष का किया दर्शन, 5000 दीपक से जगमग होगा मंदिर
    Next Article
    ऑपरेशन थिएटर में नर्स से छेड़छाड़, डॉक्टर पर केस:प्रयागराज में अस्पताल में डॉ मनीष ने नौकरी देने के बहाने यौन उत्पीड़न किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment