Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में कमरे में मिली गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाश:एक साल से अफेयर था, 30 अप्रैल को गर्लफ्रेंड ने कराई थी छेड़खानी की FIR

    8 hours ago

    2

    0

    मथुरा में किराए के मकान में एक युवक और युवती के शव मिले हैं। युवती की लाश बेड पर थी। जबकि युवक की डेडबॉडी फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की से झांकने पर दोनों की लाश दिखाई दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। युवती के गले पर निशान थे। उसने लाल रंग की टी शर्ट और फौजी कलर की लैगी पहने हुई थी। जबकि युवक ने काले रंग की शर्ट और पेंट पहने हुआ था। वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी क्राइम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने क्राइम सीन को देखा। फॉरेंसिक टीम द्वारा कमरे की जांच करने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी। शुरूआती छानबीन में पता चला है कि दोनों में एक साल से अफेयर था। पिछले कुछ दिन से दोनों में विवाद चल रहा था। 28 अप्रैल को युवती ने सुभाष के खिलाफ जैंत थाना में छेड़खानी का मुकद्दमा भी दर्ज कराया था। आशंका है कि उससे नाराज होकर उसने पहले युवती की हत्या की बाद में खुद भी सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना शुक्रवार रात थाना कोतवाली वृंदावन इलाके की है अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना दुर्गापुरम कॉलोनी में राधिका किराए पर कमरा लेकर रहती थी। उसकी पड़ोसी गुंजन ने बताया- शुक्रवार रात में करीब साढ़े बजे वह गारमेंट्स शॉप पर काम करके घर वापस लौटी थी। उस वक्त उसके घर के बाहर भीड़ जमा थी। कुछ लड़के -लड़कियों ने उसे बताया- राधिका के कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा है। उसने लोगों से कहा-फौरन पुलिस को सूचना दीजिए। रात करीब 10 बजे वृंदावन पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के थोड़ी देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक का शव फंदे और युवती का शव बेड पर मिला सीओ सदर सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने देखा तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर एक युवक फंदे से लटकते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने फौरन फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। उसके बाद लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। देखा तो 10 फीट चौड़े और 10 फीट लंबे छोटे से कमरे में युवक का शव छत पर लगे कुंडे से लटका हुआ था। जबकि युवती का शव बेड पर पड़ा हुआ था। युवती के गले पर निशान थे। उसने लाल रंग की टी शर्ट और फौजी कलर की लैगी पहने हुई थी। जबकि युवक ने काले रंग की शर्ट और पेंट पहने हुआ था। पुलिस ने दोनों की डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एक साल से युवक से अफेयर चल रहा था पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो पता चला राधिका मथुरा के लक्ष्मी नगर इलाके की रहने वाली थी। पिछले 8-10 साल से परिवार से अलग वृंदावन में रहती थी। वह 4 साल से इसी मकान में किराए पर कमरा ले कर रह रही थी। छाता के तरौली गांव के रहने वाले सुभाष (24) से पिछले एक साल से उसका अफेयर चल रहा था। पिछले कुछ दिन से दोनों में विवाद चल रहा था। 28 अप्रैल को राधिका ने ने सुभाष के खिलाफ जैंत थाना में छेड़खानी का मुकद्दमा भी दर्ज कराया था। सुभाष की बुआ का बेटा बोला - भाई के क्यों जान दी पता नहीं सुभाष की बुआ के बेटे राहुल ने बताया- गुरुवार रात को सुभाष अच्छा था। उसने खाना खाया और सभी से अच्छे से बात की। शुक्रवार को वह दोपहर में घर से निकल आया। उसके बाद क्या हुआ घरवालों को कुछ भी नहीं मालूम है। पुलिस बोली- मौत के कारणों का जल्द लगाएंगे पता सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि सुभाष और राधिका की मौत क्यों और कैसे हुई है। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि दोनों में पहले विवाद हुआ होगा। जिसके बाद सुभाष ने युवती का गला दबाकर हत्या कर दी हो और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में चढ़ा पारा, तेज धूप से बढ़ी गर्मी:4 मई से फिर बदल सकता है मौसम; आंधी-बारिश की संभावना
    Next Article
    कोडीन-कफ-सिरप कांड में शुभम जायसवाल सहित 9 पर गैंगेस्टर:वाराणसी में मुकदमा दर्ज, गैंग लीडर भोला प्रसाद जायसवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment