Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोडीन-कफ-सिरप कांड में शुभम जायसवाल सहित 9 पर गैंगेस्टर:वाराणसी में मुकदमा दर्ज, गैंग लीडर भोला प्रसाद जायसवाल

    2 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के रोहनिया थाने में कोडीन कफ सिरप मामले में नया मुकदमा दर्ज किया गया है। रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह की तहरीर पर इस प्रकरण में शुभम और उसके पिता भोला प्रसाद जायसवाल सहित 9 लोगों पर गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें भोला प्रसाद को गैंग लीडर बनाया गया है। जिसके कहने पर अन्य सभी 8 लोगों ने संगठित गिरोह बनाकर कोडीन युक्त कफ सिरप का व्यापार किया। उधर इंटरपोल लगातार शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए अन्य देशों के संपर्क में है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। संगठित गैंग बनाकर कर रहा था व्यापार थाना प्रभारी रोहनिया ने अपनी तहरीर में लिखा है - थाने में दर्ज मुकदमें के रिकार्ड और अन्य जानकारी के आधार पर यह पता चला कि वाराणसी के प्रह्लाद घाट स्थित कायस्थ टोला अनिवासी भोला प्रसाद जायसवाल कोडीन एक्ट कफ सिरप मामले में गिरोह का मुख्य सरगना है। इसके द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर अपनी शानों-शौकत और भोग-विलास के लिए कोडीन युक्त सिरप की अवैध तस्करी और भंडारण करते हैं। जिससे गैंग के सदस्यों को अनुचित आर्थिक लाभ होता है। भोला जायसवाल संगठित गैंग बनाकर यह अपराध कर रहा है। भोला का बेटा और ये दे रहे साथ राजू सिंह ने आगे बताया- गैंग के सरगना भोला प्रसाद जायसवाल के साथ उसका बेटा शुभम जायसवाल निवासी कायस्थ टोला, प्रह्लाद घाट वाराणसी, आजाद जायसवाल पिशाच मोचन, थाना चेतगंज, वाराणसी, महेश कुमार सिंह निवासी भदवार, थाना रोहनिया, शिवाकांत उर्फ शिव, निवासी बेदीपुर थाना बिल्हौर पश्चिम, कानपुर भी शामिल है। इनके कअलावा स्वप्निल केशरी निवासी राम मंदिर, मुगलसराय, चंदौली, दिनेश कुमार यादव निवासी सप्तसागर, थाना कोतवाली, वाराणसी, आशीष यादव निवासी ईश्वरगंगी, जैतपुरा, वाराणसी और सौरभ त्यागी निवासी मकनपुर, सनी चौक गाजियबाद हैं। ये सभी संगठित अपराध कर रहे हैं। भदवर से मिली थी 18 हजार कोडीन कफ सिरप की शीशियां राजू सिंह ने बताया- रोहनिया थानाक्षेत्र के भदवार स्थित अभियुक्त महेश कुमार के गोदाम से 19 नवंबर 2025 को छापेमारी के दौरान 18,600 शीशी फेंसाडिल और 75,150 शीशियां इसकफ कफ सिरप बरामद हुआ था। जिसमें लैब टेसिटंग में कोडीन की मात्रा पाई गयी थी। महेश के संबंध भोला जायसवाल और शुभम जायसवाल से निकले थे। जिसपर मुकदमा पंजीकृत कर चार्ज शीट कोर्ट में दाखिल की गई थी। कोर्ट के अनुमोदन के बाद दर्ज हुआ मुकदमा राजू सिंह ने बताया- उपरोक्त तथ्यों और मुकदमें की विवेचना और चार्ज शीट दाखिल करने के बाद इन सभी का गैंग चार्ट बनाकर न्यायालय से गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद इन सभी 9 अभियुक्तों पर उतरत प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 3 (1) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में कमरे में मिली गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाश:एक साल से अफेयर था, 30 अप्रैल को गर्लफ्रेंड ने कराई थी छेड़खानी की FIR
    Next Article
    IPL 2026 में हर 100 में से 20 कैच छूटे:पांच शतकवीरों ने जीवनदान के बाद जमाई सेंचुरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment