Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में चढ़ा पारा, तेज धूप से बढ़ी गर्मी:4 मई से फिर बदल सकता है मौसम; आंधी-बारिश की संभावना

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में सुबह से 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद मौसम साफ हो गया है। तेज चटक धूप निकल आई है। अब तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी का असर फिर से बढ़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। 4 मई से मौसम के फिर बदलने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 6.1 डिग्री कम रहा है। न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 2.3 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 86 फीसदी रहा। न्यूनतम आर्द्रता 47 फीसदी रहा। 4 मई से फिर से बदलेगा मौसम मौसम विभाग का कहना है कि 4 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में फिर आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। इससे तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसका असर 6 मई तक बना रहेगा। मौसम विभाग अनुमान है कि मई के शुरुआती 10 दिनों में प्रदेश में लू चलने की संभावना नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों लखनऊ समेत अन्य इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रह सकता है। खासकर उत्तरी तराई क्षेत्रों में लू सामान्य से ज्यादा दिन चल सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू सामान्य स्तर पर रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चौराहे पर कार सवारों ने ओवरटेक कर युवक को रोका:लाठी-डंडों से पीटा, सिर पर हमला, जान से मारने की धमकी
    Next Article
    मथुरा में कमरे में मिली गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाश:एक साल से अफेयर था, 30 अप्रैल को गर्लफ्रेंड ने कराई थी छेड़खानी की FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment