Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में IPL का धमाल:बीएसए कॉलेज ग्राउंड पर मिलेगा स्टेडियम जैसा रोमांच, 4 और 5 अप्रैल को IPL फन पार्क में होगा लाइव प्रसारण

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा में क्रिकेट प्रेमियों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा 4 और 5 अप्रैल को टाटा आईपीएल का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए शहर के बीएसए कॉलेज ग्राउंड पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बीसीसीआई की ओर से आयोजित इस आईपीएल फन पार्क के माध्यम से स्थानीय दर्शकों को स्टेडियम जैसा माहौल देने की विशेष व्यवस्था की गई है। उत्तर प्रदेश के 5 शहरों में हो रहा आयोजन इस संबंध में जानकारी देते हुए बीसीसीआई के फाइनेंस एवं कमर्शियल मैनेजर मोहन गाजुला ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पांच शहरों को इस आयोजन के लिए चुना गया है, जिनमें मथुरा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इससे पहले देशभर में इस तरह के आईपीएल फन पार्क का आयोजन आठ बार किया जा चुका है और अब इसकी सफलता को देखते हुए नौवीं बार इसे आयोजित किया जा रहा है। मोहन गाजुला ने कहा कि मथुरा जैसे शहरों के अधिकांश क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम में जाकर मैच देखने का अवसर नहीं पा पाते हैं। ऐसे में बीसीसीआई का प्रयास है कि उन्हें अपने ही शहर में स्टेडियम जैसा अनुभव मिल सके। इसी उद्देश्य से यह दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। सुरक्षा के रहेंगे इंतजाम फन पार्क में हजारों दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। दर्शकों की एंट्री दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी, जबकि आईपीएल मैच का लाइव प्रसारण शाम 3:30 बजे से बड़े स्क्रीन पर निशुल्क दिखाया जाएगा। आयोजन स्थल पर बच्चों के लिए खेलकूद के साधन, खानपान की सुविधाएं और मनोरंजन के अन्य इंतजाम भी किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि दर्शक सुरक्षित माहौल में मैच का आनंद उठा सकें। यह आयोजन मथुरा के क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगा, जहां वे परिवार और दोस्तों के साथ आईपीएल का रोमांच लाइव अनुभव कर सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पटाखे छोड़ रही थी बुलेट, SP ने सीज कराई:ट्रैफिक पुलिस ने पहली बार हापुड़ अड्डे से भूमिया पुल तक चलाया अभियान
    Next Article
    छात्रा का मेडिकल पूरा, अब बयान पर टिकी जांच:प्रयागराज में पुलिस ने न्यूरोसर्जन के घर पहुंचकर फुटेज भी कब्जे में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment