Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा का मेडिकल पूरा, अब बयान पर टिकी जांच:प्रयागराज में पुलिस ने न्यूरोसर्जन के घर पहुंचकर फुटेज भी कब्जे में लिया

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में न्यूरोसर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा पर छेड़छाड़ के आरोप के मामले में जांच ने अब रफ्तार पकड़ ली है। एक दिन की देरी के बाद शुक्रवार को छात्रा का मेडिकल परीक्षण पूरा कर लिया गया। इसके साथ ही सिविल लाइंस थाना पुलिस ने डॉक्टर के क्लाइव रोड स्थित आवास पर पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी कब्जे में ले लिए। मेडिकल के बाद अब बयान की प्रक्रिया शुरू मेडिकल परीक्षण पूरा होने के बाद अब पुलिस छात्रा का बयान दर्ज करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले पुलिस स्तर पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान राया जाएगा। इस केस में आगे की कार्रवाई काफी हद तक इसी न्यायिक बयान पर निर्भर मानी जा रही है। फोन कॉल, हंगामे का पहलू भी जांच के दायरे में पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में यह बात सामने आई है कि चेंबर से निकलने के कुछ देर बाद छात्रा ने किसी को फोन किया था। इसके बाद उसके परिजन मौके पर पहुंचे और वहां हंगामा हुआ। पुलिस अब इस फोन कॉल की डिटेल और उससे जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है ताकि घटनाक्रम की पूरी कड़ी स्पष्ट हो सके। सीसीटीवी फुटेज से जोड़ी जा रही कड़ियां पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि चेंबर के अंदर कैमरे नहीं लगे थे, ऐसे में डॉक्टर के आवास परिसर और चेंबर के बाहर लगे कैमरों के फुटेज के आधार पर आवाजाही और टाइमलाइन को जांचा जा रहा है। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि छात्रा कब अंदर गई, कितनी देर रही और बाहर निकलने के बाद वास्तविक रूप से क्या घटनाक्रम रहा। स्टाफ और मरीजों से भी होगी पूछताछ पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के समय मौजूद स्टाफ, मरीजों और उनके तीमारदारों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। छात्रा ने अपनी तहरीर में दावा किया है कि चेंबर में मौजूद अन्य मरीजों को बाहर भेज दिया गया था। ऐसे में पुलिस इस दावे की पुष्टि के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ करेगी। महिला पुलिसकर्मी लेंगी बयान चूंकि मामला यौन उत्पीड़न से जुड़ा है, इसलिए पीड़िता का बयान महिला पुलिसकर्मी की ओर से ही दर्ज किया जाएगा। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। जांच का अगला चरण अहम फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और गवाहों के बयानों को मिलाकर साक्ष्यों की कड़ी मजबूत करने में जुटी है। आने वाले दिनों में मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज होने वाला बयान इस मामले की दिशा और आगे की कानूनी कार्रवाई तय करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। डीवीआर, पेंशेंट रजिस्टर की भी जांच पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच के क्रम में पुलिस जल्द ही डॉक्टर के ओपीडी से संबंधित पेशेंट रजिस्टर और डीवीआर को भी कब्जे में ले सकती है। दरअसल छात्रा ने तहरीर में जो बातें कही हैं, उसकी जांच के लिए पेशेंट रजिस्टर एक अहम साक्ष्य है। इसमें न सिर्फ छात्रा से संबंधित बल्कि उसके बाद या पहले के नंबर वाले मरीजों का भी विवरण दर्ज होगा। यह जांच को आगे बढ़ाने में बेहद अहम जानकारियां प्रदान कर सकता है। इसके अलावा जांच के क्रम में ही डीवीआर भी कब्जे में लिया जा सकता है, ताकि फुटेज खंगाला जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में IPL का धमाल:बीएसए कॉलेज ग्राउंड पर मिलेगा स्टेडियम जैसा रोमांच, 4 और 5 अप्रैल को IPL फन पार्क में होगा लाइव प्रसारण
    Next Article
    गोरखपुर में हॉस्पिटल के अंदर धू- धू कर जला एंबुलेंस:मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment