Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में हाथों से उखड़ रही सड़क की ऊपरी परत:खाजपुर गांव में घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग की

    1 day ago

    5

    0

    मथुरा की मांट तहसील के खाजपुर गांव में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। सड़क की ऊपरी परत ग्रामीणों के हाथों और उंगलियों से ही उखड़ती दिखाई दे रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने स्थानीय विधायक और संबंधित विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगते हुए सड़क की तकनीकी जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उंगलियों से खुरचने पर निकल रही परत वायरल वीडियो में ग्रामीण सड़क की सतह को अपनी उंगलियों से खुरचकर दिखा रहे हैं। उनका दावा है कि हाथ लगाते ही सड़क की ऊपरी परत निकलने लगी। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और तय मानकों का पालन नहीं हुआ। उनका कहना है कि यदि सड़क बनाने में मानकों के मुताबिक सामग्री लगाई जाती तो उसकी परत इतनी आसानी से नहीं उखड़ती। विधायक और अधिकारियों से पूछे सवाल वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीण निर्माण कार्य की निगरानी पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि गांवों में सड़क बनाने के लिए सरकारी बजट खर्च किया जाता है, लेकिन काम की गुणवत्ता ही ठीक नहीं होगी तो इसका फायदा लोगों को कैसे मिलेगा। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक और संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूछा है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी किसकी जिम्मेदारी थी और कथित लापरवाही के लिए कौन जवाबदेह है। निर्माण कार्य की तकनीकी जांच की मांग फिलहाल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि सड़क का निर्माण कब और किस विभाग ने कराया था। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क की तकनीकी जांच कराई जाए और इस्तेमाल की गई सामग्री की गुणवत्ता परखी जाए। जांच में गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:फतेहपुर में युवक का चेहरा कूचा, प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान; घर के बाहर शव मिला
    Next Article
    महराजगंज पुलिस ने 101 गुम मोबाइल लौटाए:फोन की कीमत 25 लाख रुपए, 8 महीने में 844 मोबाइल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment